Doctor Verified

फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार खाएं ये 5 फूड्स, कंसीव करने में मिलेगी मदद

Fertility Boosting Foods As Per Ayurveda: कपल्स फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार खाएं ये 5 फूड्स, कंसीव करने में मिलेगी मदद


Fertility Boosting Foods As Per Ayurveda: इंफर्टिलिटी या नपुंसकता आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गई है। खराब जीवनशैली, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी और तनाव की वजह से फर्टिलिटी प्रभावित होती है। वहीं अगर आप बेबी प्लान करने में बार-बार फेल हो रहे है, तो ये समस्या और बढ़ जाती है। कई बार इस वजह से कपल तनाव में आने के साथ अपनी फैमिली बढ़ाने का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। अक्सर लोग इनफर्टिलिटी से जुड़े मुद्दे पर डॉक्टर के पास जाने से हिचकते हैं। जिस कारण ये समस्या लंबी खींच सकती हैं। अगर आप भी बेबी प्लान कर रहे है, तो फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए ये फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। ये फूड्स फर्टिलिटी को बूस्ट करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इन फूड्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी क्लिनिक के डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।

1. देसी घी

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को डाइट में देसी घी को शामिल करना चाहिए। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि इसका सेवन संयमित मात्रा में ही करें। देसी घी के सेवन से महिलाओं में एग और पुरुषों में स्पर्म की क्ववालिटी को सुधारने में मदद मिलती है। देसी घी अगर घर का हो, तो ज्यादा अच्छा रहता है।

2. शतावरी

शतावरी का इस्तेमाल आयुर्वेद की कई दवाइयों में किया जाता है। शतावरी फर्टिलिटी को सुधार करने के साथ शरीर को ताकत देती है। महिलाओं में फर्टिलिटी और अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए शतावरी का सेवन फायदेमंद रहता है।

ghee

3. खजूर

खजूर शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। खजूर शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ पुरुषों की यौन शक्ति को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- दही के साथ न करें इन 5 चीजों को सेवन, शरीर को हो सकता है नुकसान

4. तिल

तिल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर,आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और असंतुलित हार्मेन की समस्या कम होती है। तिल को रोस्ट करके या इसके लड्डू बनाकर खाएं जा सकते हैं।

5. अखरोट

महिला और पुरुष दोनों को अपनी डाइट में अखरोट को अवश्य शामिल करना चाहिए।अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्पर्म की क्ववालिटी को सुधार करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। अखरोट को पानी में भिगोकर इसका सेवन लाभदायक रहता है।

फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

दही के साथ न करें इन 5 चीजों को सेवन, शरीर को हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version