Benefits Of Omega-3 Fatty Acid Foods: शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। हेल्दी चीजों के सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर का विकास भी ठीक ढ़ंग से होता हैं। कई सारे विटामिन्स, कैल्शियम और मिनरल्स आदि को हम फूड और कई बार दवाइयों के जरिए खाते हैं। लेकिन आपने क्या कभी ये सोचा हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ ओमेगा -3 फैटी एसिड की भी जरूरत होती है, जो कई चीजों से हमें मिलता हैं जैसे अखरोट, फ्लैक्स सीड्स और सोयाबीन आदि। ये सभी चीजें शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं डायटीशियन मानसी पेडेचिया से जिन्होंने हमें ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स लेने के फायदों के बारे में बताया।
हार्ट के लिए हेल्दी
ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते है। इसके सेवन से बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स हार्ट स्ट्रोक का खतरा और हार्ट अटैक को कम करने में मदद करते हैं।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद
प्रेगनेंट महिलाएं और दूध पिलाने वाली महिलाएं अगर सही मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स को लें, तो इससे बच्चा हेल्दी होने के साथ उसके दिमाग को विकास सही से होने में मदद मिलती हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स बच्चे की आंख के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है।
शरीर को एनर्जी देते हैं
ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स से भरपूर फूड्स शरीर को एनर्जी देने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करते हैं। इन फूड्स के सेवन से शरीर के अंग ठीक ढ़ंग से काम कर पाते है। ये फूड्स मूड को अच्छा करने के साथ आपको रिलैक्स भी करते हैं।
अस्थमा को कम करने में करे मदद
ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनके सेवन से बच्चो में अस्थमा का खतरा कम होता है। इन फूड्स को खाने से गले की सूजन, खराश और दर्द से भी राहत मिलती हैं। ये फूड्स लंग्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों को करें मजबूत
डायटीशियन मानसी पेडेचिया बताती हैं कि ये फूड्स हड्डियों को मजबूत करके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया आदि की समस्या से जूझ रहे हैं, तो डाइट में ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स को लें। यू फूड्स हड्डियो को स्ट्रांग करके ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इन फूड्स को खाने से ऑयली स्किन की समस्या दूर होने में मदद मिलती है और रूखेपन की समस्या भी दूर होती है। ये फूड्स स्किन को माश्चराइज करने के साथ बढ़ती उम्र के निशान को भी कम करते हैं। इन फूड्स के नियमित सेवन से एक्ने की समस्या भी दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहना है तो अपनाएं स्टीम कुकिंग का तरीका, जानें भाप में खाना पकाने के फायदे
नींद में सुधार
अगर आपको नींद न आने की समस्या हैं, तो ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स को डाइट में शामिल करें। ये फूड्स खाने से मूड अच्छा होने के साथ आप रिलैक्स भी फील करेंगे। ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स शरीर में नींद न आने के हार्मेन को ठीक करने में मदद करता है। जिससे गहरी नींद आने में मदद मिलती हैं।
ओमेगा- 3 फैटी एसिड फूड्स
अखरोट
अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। अखरोट को पानी में भिगाकर या ऐसे ही खाया जा सकता है। आप इसे शेक और स्मूदी आदि में भी मिला सकते हैं।
सोयाबीन
सोयाबीन शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर से कई बीमारियां दूर रहती है। साथ ही दिमाग को तेज करने में मदद करती है। सोयाबीन शरीर की हड्डियों को भी मजबूत करता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स बादाम,अंडे, टोफू, अनार और सूरजमुखी बीजों आदि में भी पाया जाता है।
अंडे
अंडे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। अंडे को डाइट में शामिल करने के लिए उबालकर और ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- त्यौहार के सीजन में बॉडी डिटॉक्स के लिए पिएं जिंजर वॉटर, जाने बनाने का तरीका
ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स शरीर के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।