शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंडा काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, फोलिक एसिड, एमिनो एसिड और फॉस्फोरस आदि। अंडा शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अंडे को कई तरह से खाया जा सकता है, जैसे- उबाल कर और ऑमलेट बनाकर आदि। आमतौर पर लोग अंडे को नाश्ते में अन्य चीजों के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सुबह खाली पेट उबले हुए अंडे खाएं, तो आपकी सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आइये जानते हैं खाली पेट अंडा खाने के फायदे।
इम्यूनिटी रहती है मजबूत
रोज खाली पेट अंडा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। अंडे में सेलेनियम पाया जाता, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। खाली पेट अंडा खाने से इम्यूनिटी मजबूत रहने के साथ पेट भी काफी देर तक भरा रहता है, जिस कारण देर तक भूख नहीं लगती।
टॉप स्टोरीज़
दिमाग को तेज करने में मदद करता है
खाली पेट अंडा खाने से दिमाग तेज होता है। अंडे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को तेज रखते हैं। अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फोलेट, सेलेनियम और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंडे में कोलीन पाया जाता है, जो याददाशत बढ़ाता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है
अंडे में फोस्फोटाइड्स और ओमेगा-3 पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ते में खाली पेट अंडा खाया जा सकता है। खाली पेट अंडा खाने के बाद आप अपना नार्मल मील आसानी से खा सकते है।
शरीर फुर्तीला बनता है
रोज सुबह खाली पेट अंडा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिस कारण दिनभर शरीर फुर्तीला बना रहता है। सुबह-सुबह अंडा शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। रोज अंडा खाने से शरीर का स्टेमिना भी बूस्ट होता है। उम्र के हिसाब से अंडे को 1 या 2 खाया जा सकता है।
आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है
रोज सुबह खाली पेट उबला हुआ अंडा खाने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो आंखों की परेशानियों को दूर करता है। बढ़ती उम्र के कारण आंखों में होने वाली दिक्कतों को भी अंडा दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये दालें
खाली पेट अंडा खाने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई बीमारी है, तो अंडा खाना शुरू करने से पहले डॉक्टर से अवश्य बात करें। अंडे बच्चे को एक और व्यस्क को दो दिए जा सकते हैं। सुबह उबले हुए अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
All Image Credit- Freepik