Expert

रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, सेहत में होगा सुधार

Things To Consume On An Empty Stomach For Better Health: सुबह खाली पेट मेथी के दाने और हलीम के बीज खाएं। इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, सेहत में होगा सुधार


Things To Consume On An Empty Stomach For Better Health In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ हेल्दी खाना काफी नहीं होता है। आप क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और कब खा रहे हैं। ये सभी बातें बहुत मायने रखती हैं। ज्यादातर लोग नींद से उठने के तुरंत बाद ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिसका उनकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जबकि, सुबह के समय खाली पेट आप क्या खा रहे हैं, यह आपके ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सुबह खाली पेट हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरी चीजें खाई जाए, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। ऐसे में सीजनल बीमारियों से बचे रहने की संभावना भी बढ़ती है। आखिर, सुबह खाली पेट (Khali Pet Kya Khana Chahiye) आपको क्या खाना चाहिए, इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए, इस बारे में हम भी विस्तार से जानते हैं।

सुबह खाली पेट क्या खाएं- Things To Consume On An Empty Stomach For Better Health In Hindi

Things To Consume On An Empty Stomach For Better Health

सुबह खाली पेट खाएं जायफल का पाउडर

जायफल बहुत ही हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। इसे मिड एज के लोगों को रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिक्स करके पीना चाहिए। इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द, पीठ में दर्द और मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफों से राहत मिलने में मदद मिलती है। यही नहीं, ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी हड्डियों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा आवश्यक तौर पर बनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें

खोली पेट खाएं अंजीर

Things To Consume On An Empty Stomach For Better Health

अंजीर भी बहुत ज्यादा फायदेमंद चीजों में से एक है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें नियमित रूप से अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उन्हें एक महीने तक रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर खाना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Lalwani (@sakshilalwani_nutritionist)

मेथी दाना का पानी पिएं रोजाना सुबह

अगर आप रोजाना सुबह मेथी दाने का पानी और अदरक का छोटा टुकड़ा मिक्स करके पीते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित हो सकता है। मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों की जीवनशैली में बुरी आदतें शामिल हो गई हैं। लोग लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं, अनहेल्दी चीजें खाते हैं और देर रात तक मोबाइल पर अपना समय बिताते हैं। इस तरह की जीवनशैली अपनाने के कारण अक्सर लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन और ब्लोटिंग जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना मेथी दाने का पानी में अदरक मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आपकी एसिडिटी प्रॉब्लम खत्म हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठकर खाली पेट करें इन 7 हेल्दी फूड का सेवन, दिन भर रहेगी एनर्जी और दिखेंगे तंदरुस्त

खाली पेट खाएं हलीम के बीज

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हलीम के बीज मिक्स करके खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। खासकर, जिन लोगों को ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानी रहती है। दअरसल, खाली पेट हलीम के बीज का गुनगुना पानी पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में लाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

सुबह हॉर्सग्राम पाउडर का सेवन करें

आप सुबह-सुबह खाली पेट हॉर्सग्राम पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। हॉर्सग्राम पाउडर को हम कुलथी की दाल के नाम से भी जानते हैं। इसको आप नाश्ता करने से पहले खाएं। खासकर, जिन लोगों को कब्ज या पाचन संबंधी समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत ही लाभकारी है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

लेमनग्रान, तुलसी और पुदीने की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version