What Should We Eat First In The Morning: सुबह उठते ही हमारी बॉडी बहुत सुस्त होती है। ऐसे में कई लोग चाय-कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन सुबह की शुरुआत चाय-कॉफी से करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह कुछ लोग सीधा नाश्ता करना पसंद करते हैं और तली-भूनी चीजें खा लेते हैं। इन चीजों के सेवन से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। इसलिए अपने सुबह की शुरुआत हमेशा हेल्दी चीजों से करनी चाहिए। सुबह उठते ही हमें क्या खाना चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रीशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
सुबह उठते ही किन चीजों का सेवन करना चाहिए- What is the first thing to consume in the morning?
गुनगुना पानी पिएं- Warm Water
सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी। साथ ही इससे आपकी पाचन क्रिया भी तेज होगी। गुनगुना पानी पीने से आपको पेट फूलना, गैस या अपच जैसी समस्याएं भी नहीं होगी। साथ ही, इससे बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर आएंगे जो आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होगा।
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स- Soaked Dry Fruits
सुबह खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लेने से आपमें दिन भर एनर्जी बनी रहेगी। आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स रातभर पानी में भिगोकर रखना है। सुबह इन्हें पानी से निकालकर इनका सेवन करें। अगर आपको कमजोरी या थकावट की समस्या रहती है, तो ऐसे में भी ये आपके लिए फायदेमंद होंगे।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, सेहत में होगा सुधार
नट्स बटर- Nuts Butter
सुबह की शुरुआत नट्स बटर जैसे कि बादाम बटर, मूंगफली या काजू बटर से करना बेहद फायदेमंद होगा। इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद करेंगे। इनकी जगह आप हेल्दी फैट्स जैसी कि देसी घी या बटर भी ले सकते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इनका सेवन करना आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा। इसे आप नाश्ते के समय भी ले सकते हैं। साथ ही, यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में भी मदद करेगा। इससे आपका इंसुलिन मेंटेन रहेगा।
काढ़े का सेवन करें- Kadha
सुबह उठकर आप काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह पाचन सम्बन्धित समस्याओं के लिया भी फायदेमंद होगा। हर स्वास्थ्य समस्या में आप अलग-अलग काढ़े का सेवन कर सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- खाली पेट इन 5 चीजों का न करें सेवन, वरना हो सकती है कई परेशानियां
वेजिटेबल जूस- Vegetable Juice
सुबह उठते ही आप वेजिटेबल जूस भी ले सकते हैं। सब्जियों में सभी मिनरल्स होने के साथ फाइबर भी होता है। यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो फाइबर से दिन की शुरुआत करना फायदेमंद होगा। आप सुबह उठकर करेले, घीया, खीरा या गाजर किसी का भी जूस ले सकते हैं। अगर आप 4 से 5 सब्जियों को मिलाकर जूस बनाएंगे, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही ये टिप्स फॉलो करें।
View this post on Instagram