Expert

सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Soaked Moong Dal Benefits: भीगी मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Soaked Moong Dal Benefits In Hindi: दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सभी तरह की दालें प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होती हैं। लेकिन अगर बात करें मूंग दाल की, तो यह अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, फॉस्फोरस, फोलेट, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, नियासिन और थायमिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो मूंग दाल का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। लेकिन अगर आप रातभर भीगी मूंग दाल का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानेंगे कि सुबह खाली पेट भीगी हुए मूंग दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने के फायदे - Soaked Moong Dal On Empty Stomach Benefits In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत होती है

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। खाली पेट भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन-तंत्र के लिए अच्छा

खाली पेट भीगी मूंग दाल खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट में सुधार होता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, अपच और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Soaked-Moong-Dal-Benefits-I

खून की कमी दूर होती है

सुबह खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। साथ ही, कमजोरी और थकान जैसे लक्षणों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में खाएं प्रोटीन से भरपूर मूंगलेट, जानें इसके फायदे और आसान रेसिपी

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को  लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। साथ ही, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा होता है।

शरीर को एनर्जी दे

शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या को दूर करने के लिए भीगी मूंग दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव महसूस करेंगे। वहीं, इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके विकास में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए ऐसे करें कुलथी की दाल का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

भीगी मूंग दाल का सेवन कैसे करें - How To Eat Soaked Moong Dal

सबसे पहले मूंग दाल को पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर इसे पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी छान लें। अगर आपको कच्ची मूंग दाल खाना पसंद नहीं है, तो आप इसे उबाल भी सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और नमक मिलाकर खाएं। रोज सुबह भीगी मूंग दाल खाने से आपकी सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

सुबह खाली पेट भीगी मूंग दाल खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

क्या आपने कभी खाया है निरंजन फल? जानें इसके 10 फायदे और संभावित नुकसान

Disclaimer