
Cinnamon benefits for women: दालचीनी का उपयोग भारतीय घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। कई तरह के स्नैक्स, सब्जी और हर्ब्ल ड्रिंक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी में मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, विटामिंस, नियासिन, थियामिन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। दालचीनी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दालचीनी और शहद का इस्तेमाल करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में काफी राहत मिलती है। महिलाएं पीसीओएस की समस्या और मेनोपोज के दौरान होने वाली परेशानियों को भी दूर करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको वायरल समस्याओं से भी बचा सकते हैं। ये पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती है। आइए महिलाओं के लिए दालचीनी के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

महिलाओं के लिए दालचीनी के फायदे(Cinnamon benefits for women)
1. महिलाओं में पीसीओएस की समस्या काफी आम होती है। हार्मोनल बदलाव की वजह से सिस्ट छोटी होने के साथ ओवेरी का साइज बढ़ जाता है। इसकी वजह से अनियमित पीरियड्स, शरीर पर अधिक बाल आना और मुहांसों की दिक्कत होती है। इसके लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व अनियमित पीरियड्स और मुहांसों की समस्या को दूर कर सकता है।
2. मेनोपोज के दौरान भी महिलाओं को बहुत तेज दर्द और कई तरह की समस्या होती है। ऐसे समय में मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और पेट में ब्लोटिंग की दिक्कत भी होती है। इन्हें दूर करने के लिए आप दालचीनी और शहद का सेवन कर सकती हैं।
3. पीरियड्स कई महिलाओं को तेज दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में दालचीनी में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व इन परेशानियों को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप दालचीनी का पानी पी सकती हैं।
4. दालचीनी में एंटीबैक्टाीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे आप कई बीमारियों से दूर रहती है।
5. इसके अलावा दालचीनी में पॉलीफिनॉल और प्रोऐंथोसाइनिडिन्स पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट दालचीनी खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
कैसे करें इस्तेमाल
1. दालचीनी का पानी बनाने के लिए आप रात को दालचीनी भिगोकर रख सकते हैं। इसके अलावा आप दालचीनी को 10 मिनट पानी में उबालकर पी सकते हैं।
2. पीरियड्स में दर्द के दौरान दालचीनी पाउडर और शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी आराम मिल सकता है।
3. पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आप दालचीनी और नींबू का पानी पी सकते हैं।
4. इसके अलावा आप दालचीनी और गुड़ का पेस्ट भी खा सकते हैं। इससे गले की परेशानी दूर हो सकती है।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version