Ginger Water Detox Benefits: त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस समय घरों में कई तरह के पकवान बनते है। इस दौरान बाहर का खाने के साथ मिठाइयां भी काफी खाई जाती है। जिससे वजन बढ़ने के साथ पाचन तंत्र भी डिस्टर्ब हो जाता है। ऐसे में त्योहार के बाद शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी हो जाता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किचन में मौजूद अदरक से डिटॉक्स ड्रिंक को बनाएं। ये जिंजर वॉटर डिटॉक्स ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने के साथ वजन को कम करने में भी मदद करेगी। आइए जानते हैं बॉडी डिटॉक्स करने के लिए जिंजर वॉटर बनाने का तरीका।
जिंजर वॉटर बनाने का तरीका
जिंजर वॉटर बनाने के लिए अदरक को धो कर कद्दूकस कर लें। उसके बाद दो कप पानी को उबालने के लिए रखें। जब पानी उबल जाएं, तो इसमें कद्दूकस की हुई अदरक को डालें। अदरक को 1 से 2 मिनट के लिए पकने दें। उसके बाद गैस को बंद करके इस पानी को 10 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। पानी जब गुनगुना हो जाएं, तो इसे छानकर पिएं।
टॉप स्टोरीज़
जिंजर वॉटर पीने के फायदे
पाचन तंत्र को करें मजबूत
जिंजर वॉटर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से गैस, अपच, खाना न पचना, जी मिचलना और उल्टी जैसी परेशानियों में आराम मिलता है। त्योहार के समय बाहर का खाने की वजह से कई बार खाना ठीक से नहीं पचता। ऐसे में खाना पचाने के लिए जिंजर वॉटर ड्रिंक को पिएं।
शरीर को रखें हाइड्रेट
जिंजर वॉटर शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। जिंजर वॉटर पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। जिंजर वॉटर शरीर को डिटॉक्स करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखे
जिंजर वॉटर शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इस पानी को पीने से हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। जिंजर वॉटर को नियमित डाइट में शामिल करना चाहिए। इसको पीने से हार्ट स्ट्रोक की संभावना भी काफी कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर खाएं दही, मुरमुरा और गुड़, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
वजन को करें कम
जिंजर वॉटर बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ वजन कम करने में भी मददगार होता है। इसको सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पीने से वजन काफी तेजी से कम होता है। जिंजर वॉटर वजन को कम करने के साथ बैली फैट को भी कम करने में मदद करता है।
शरीर के दर्द से राहत
जिंजर वॉटर शरीर के दर्द से राहत देने में मदद करता है। जिंजर वॉटर पीने से हड्डियों में हो रहा दर्द में आराम मिलता है। अदरक में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करते है। इसको पीने से सिरदर्द भी दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बालों को काला करने में मदद करेगा अजवाइन का तेल, जाने फायदे और बनाने का तरीका
जिंजर वॉटर शरीर को डिटॉक्स करने के साथ वजन को कम करने में मददगार होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik