Puffed Rice Curd Jaggery Health Benefits: दही, मुरमुरा और गुड़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्की भूख लगने पर इन तीनों को आसानी से मिलाकर खाया जा सकता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं। मुरमुरे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि पाया जाता है। वहीं दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और गुण में आयरन आदि पाया जाता है। ये सभी चीजें शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। दही, मुरमुरा और गुड़ शरीर के लिए काफी हल्का होता है। ये आसानी से पच भी जाता है। इसे आप ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में आसानी से खा सकते हैं। आइए जानते हैं दही, मुरमुरा और गुड़ खाने के अन्य फायदों के बारे में।
वजन कंट्रोल हो सकता है
दही, मुरमुरा और गुड़ खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है। जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। वहीं दही, मुरमुरा और गुड़ शरीर को हाइड्रेट भी रखते है। इन तीनों को मिलाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अगर किसी दिन आपको हल्का खाने का मन करें, तो दही, मुरमुरा और गुड़ को जरूर खाएं।
ऊर्जा बढ़ाएं
दही, मुरमुरा और गुड़ शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते है। मुरमुरे में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं दही में कैल्शियम और गुड़ में आयरन होता है, जो हड्डियों को मजबूत करके शरीर की थकान को मिटाने में मदद करता है। इन तीनों को खाने से शरीर में एनर्जी का लेवल बना रहता है।
खून की मात्रा बढ़ सकती है
दही, मुरमुरा और गुड़ शरीर में आयरन को बढ़ाने था, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। रोज सुबह मुरमुरे में दही और गुड़ मिलाकर खाने से खून बढ़ता है, जो स्वस्थ रहने में मदद करता है। जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम होता है, उन्हें दही, मुरमुरा और गुड़ डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 30 साल की उम्र के बाद स्किन का ऐसे रखें ख्याल, त्वचा रहेगी जवां और चमकदार
मजबूत पाचन तंत्र
दही, मुरमुरा और गुड़ में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये खाने से पेट में कब्ज नहीं बनती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। दही, मुरमुरा और गुड़ में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए काफी अच्छा होता है।
इम्यूनिटी बढ़ती है
दही, मुरमुरा और गुड़ खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। नियमित इसके इसके सेवन से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते है। गुड़ मे आयरन और दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- थायराइड होने पर लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, समस्या रहेगी कंट्रोल
दही, मुरमुरा और गुड़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप आसानी से कभी भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version