सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें आंवला पाउडर, मिलेंगे ये फायदे

Amla Powder with Warm Water in Empty Stomach Benefits: आंवले को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप सुबह खाली पेट आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें आंवला पाउडर, मिलेंगे ये फायदे

Benefits of Eating Amla Powder in Empty Stomach in Hindi: आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जानते ही हैं। दरअसल, आंवले में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग आंवले का सेवन जरूर करते हैं। कुछ लोग आंवले को सीधे तौर पर चबाकर खाते हैं, तो कुछ लोग आंवले का मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो आंवले का चूर्ण यानी पाउडर भी खाते हैं। आज की इस लेख में हम आपको आंवला चूर्ण के फायदों (Amla Powder Benefits in Hindi) के बारे में ही बताने जा रहे हैं।  

आंवले का पाउडर डायबिटीज, कैंसर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। आंवले में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा आंवला पाउडर त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। वैसे तो आंवले के पाउडर का सेवन दिन या रात किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन अगर आंवला पाउडर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो शरीर इसके पोषक तत्वों को अधिक मात्रा में अवशोषित कर सकता है। तो चलिए जानते हैं, सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण खाने के फायदे क्या हैं (Benefits of Eating Amla Powder in Empty Stomach)? खाली पेट आंवला पाउडर खाने से क्या होता है (Subah Khali Pet Amla Powder Khane ke Fayde)? या फिर सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण कैसे खाएं?

इसे भी पढ़ें- क्या दूध के साथ आंवला चूर्ण लेना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

amla powder for constipation

सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण खाने के फायदे- Benefits of Eating Amla Powder in Empty Stomach

  • आंवले में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में जल्दी घुल जाता है। ऐसे में आंवला शरीर द्वारा चीनी को अवशोषित करने की दर को धीमा कर देता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
  • अगर पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना फायदेमंद हो सकता है। आंवले में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।
  • आंवले में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आंवला पाउडर लेने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बैक्टीरिया आदि से बचाव होता है।
  • आंवले में फाइटोन्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं। इससे हृदय स्वास्थ बेहतर होता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए सुबह खाली पेट आंवले का पाउडर लिया जा सकता है। 
  • सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाने से आंखों के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। क्योंकि आंवले में विटामिन ए होता है, जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
  • सुबह खाली पेट आंवला खाने से सेहत के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज हो सकता है।

सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण कैसे खाएं?- How to Eat Amla Powder on an Empty Stomach in Hindi

सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण खाने से सेहत, त्वचा और बालों को काफी लाभ मिलते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की आंवला चूर्ण को कैसे खाया जा सकता है? तो हम आपको बता दें कि आंवला चूर्ण पानी के साथ लिया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी और एक चम्मच आंवले का पाउडर लें। अब आंवले के पाउडर को मुंह में रखें और फिर पानी पी जाएं। आप चाहें तो आंवले के पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर भी ले सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला पाउडर लेने आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और रोगों से बचाव होगा।

Read Next

रात को गुनगुने पानी में खाएं अलसी और धनिया के बीजों का पाउडर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer