हेल्दी रहना है तो अपनाएं स्टीम कुकिंग का तरीका, जानें भाप में खाना पकाने के फायदे

Benefits of Steam Cooking: स्टीम कुकिंग शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं इसको फायदों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी रहना है तो अपनाएं स्टीम कुकिंग का तरीका, जानें भाप में खाना पकाने के फायदे

Benefits of Steam Cooking: भोजन पकाने का तरीका उसमें पोषक तत्वों का इजाफा करता है। कई बार हम स्लिम रहने के लिए हेल्दी डाइट का प्लान बनाते है। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ कुकिंग का तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्टीम कुकिंग खाना बनाने का हेल्दी तरीका है। इस तरह से खाना बनाने से भोजन के पोषक तत्व उसमें बने रहते हैं और ये खाना ठीक से पचता भी हैं। इसमें भोजन को भाप की गर्मी से पकाया जाता है। इस खाने को बनाते समय किसी तरह के तेल और मसालों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता। आइए जानते हैं स्टीम कुकिंग करने के फायदों के बारे में।

पाचन तंत्र के लिए हेल्दी

स्टीम करके पकाए गए खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। क्योंकि इस खाने में किसी तरह के तेल का इस्तेमाल नहीं होता है और मसालों का भी प्रयोग नहीं किया जाता। भाप से बना खाना आसानी से पच जाता है। इस तरह बनाया खाना काफी मुलायम होता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करें नियंत्रित

स्टीम कुकिंग कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इस तरह से पका हुआ खाना हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस तरह के खाना बनाते समय किसी तरह के तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस तरह से पका हुआ खाना शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता हैं।

इसे भी पढ़ें- हाइट बढ़ाने में मदद करती हैं ये 5 सब्जियां, बच्चों को बचपन से खिलाने से मिलेगा फायदा

भोजन को बनाता है स्वादिष्ट 

स्टीम कुकिंग करने से भोजन का रंग वैसा ही बना रहता है। इसमें पकाया हुआ खाना स्वादिष्ट होने के साथ क्रैंची भी लगता है। इस तरीके से पकाया गया भोजन चिपचिपा नहीं बनता है और आसानी से पच भी जाता है स्टीम कुकिंग करने से शरीर हेल्दी रहता है।

वजन कम करने के लिए फायदेमंद

स्टीम कुकिंग करने से शरीर हेल्दी रहने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। कई बार लोग वजन कम करने के लिए कच्ची सब्जियां खाने लगते है। लेकिन कई बार कच्ची सब्जियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इनको खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में स्टीम कुकिंग करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें किसी तरह के तेल और मसाले का उपयोग नहीं किया जाता।

पौष्टिक तत्‍व सुरक्षित रहते हैं

स्टीम कुकिंग करने से खाने में मौजूद पोषक तत्व अन्‍य तकनीक से बने खाने की तुलना में ज्यादा हेल्दी रहते हैं। इस तरह से बने हुए खाना न, तो जलता है और न ही इसमें किसी तरह के तेल मसालों का उपयोग किया जाता हैं। इस तरह से बनाए खाने में पोषक तत्व लंबे समय तक रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- त्वचा फट रही है तो रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें, सॉफ्ट और स्मूद बनेगी स्किन

स्टीम कुकिंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही शुरुआत करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

त्यौहार के सीजन में बॉडी डिटॉक्स के लिए पिएं जिंजर वॉटर, जाने बनाने का तरीका

Disclaimer