त्वचा फट रही है तो रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें, सॉफ्ट और स्मूद बनेगी स्किन

Nighttime Skincare Routine For Healthy Skin: सोने से पहले स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए चेहरे पर इन चीजों को लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा फट रही है तो रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें, सॉफ्ट और स्मूद बनेगी स्किन


Nighttime Skincare Routine For Healthy Skin: मौसम बदलने के साथ स्किन फटने की समस्या शुरू हो जाती है। जिससे स्किन डल, डैमेज और रूखी नजर आने लगती है। स्किन फटने के कारण स्किन पर लालिमा, रैशेज और दानों की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ स्किन को खास केयर की जरूरत होती है। स्किन की देखभाल करने के लिए रात को क्रीम, सीरम इत्यादि लगाने की अधिकतर सलाह दी जाती है क्योंकि रात स्किन के सेल्स रिपेयर होने में मदद मिलती है। साथ ही स्किन चमकदार बनने के साथ जवां भी बनती है। आइए जानते हैं फिर रात को स्किन पर किन चीजों को लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनने के साथ चमकदार भी बनेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन पर इसको लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और पिंपल्स के दाग धब्बे दूर होने में मदद मिलती है। एलोवेरा जैल स्किन को हाइड्रेट करने के साथ स्किन में नई जान डालता है। रात को सोने से पहले स्किन पर एलोवेरा जैल लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है।

शहद

शहद फटी त्वचा को ठीक करने में मददगार होता है। त्वचा पर शहद का इस्तेमाल करने के लिए शहद को फेस पर लेकर मसाज करें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को मॉइश्चराइज करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन को पोषण देकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। नारियल तेल स्किन पर लगाने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और स्किन मॉइस्चराइज होती है। रात को सोने से पहले स्किन को फेसवॉश करने के बाद चेहरे पर नारियल तेल लगाकर मसाज करें। 

इसे भी पढ़ें- फलों पर नमक छिड़क कर खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बदलें आदत

coconut oil

ग्लिसरीन लगाएं

ग्लिसरीन चेहरे की समस्याओं को दूर करके स्किन को चमकदार बनती है। ग्लिसरीन चेहरे पर लगाने से चेहरे पर लंबे समय तक नमी बनी रहती है। रात को सोने से पहले ग्लिसरीन से चेहरे की मसाज करने से स्किन को पोषण मिलने के साथ स्किन चमकदार भी बनती है।

चेहरे पर लगाएं देसी घी

चेहरे पर देसी घी लगाने से चेहरे की कई समस्याएं दूर होती है। देसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चेहरे पर देसी घी का इस्तेमाल करने से स्किन मॉइश्चराइज होती है। चेहरे पर देसी घी लगाने से फटी स्किन की समस्या ठीक होती है। साथ ही देसी घी चेहरे की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। चेहरे पर देसी घी लगाने के लिए रात को फेसवॉश करने के बाद हथेली पर थोड़ा से देसी घी लें। अब इस घी से चेहरे की 2 से 3 मिनट तक मसाज करें।

इसे भी पढ़ें- गेंहू की रोटी के बजाए खाएं बेसन की रोटी, वजन घटाने में मिलेगी मदद

ये सभी चीजों को रात को सोने से पहले स्किन पर आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

नहाने के बाद शरीर पर लगाएं ये 5 तेल, आएंगे ये बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version