Doctor Verified

ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

नारियल तेल में अगर कुछ चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए, तो इससे ग्लोइंग और हेल्दी स्किन मिलती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें ये कौन-सी चीजें हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

Can Coconut Oil Make Skin Glow: घरेलू नुस्खों में नारियल तेल का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। बॉडी मसाज करनी हो या घाव का निशान कम करना हो, नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं इसलिए इसे खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई लोग त्वचा संबंधित समस्याओं में भी नारियल तेल इस्तेमाल करते हैं। अगर इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए, तो यह हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने में भी मदद करता है। नारियल तेल में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

01 (85)

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं?

नारियल तेल और कपूर- Coconut Oil and Camphor

नारियल तेल और कपूर दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद है। जब नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाया जाता है, तो इससे स्किन में डार्क स्पॉट्स और डलनेस की समस्या कम होती है। कपूर काले धब्बे और त्वचा के पुराने निशान हटाने में मदद करता है। नारियल तेल स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करेगा। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी। बाउल में 3 चम्मच नारियल तेल लें और इसमें 1-2 ग्राम कपूर मिलाएं। नहाने से पहले इससे फेस मसाज करें।

नारियल तेल और एलोवेरा- Coconut Oil and Aloe Vera

नारियल तेल और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन डार्क स्पॉट्स कम करने और सेल्स जनरेट करने में मदद करता है। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है। नारियल तेल स्किन की ड्राईनेस कम करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए बाउल में 2 एलोवेरा और 1 चम्मच नारियल तेल लीजिए। इस कॉम्बिनेशन से फेस मसाज करें। सोने से पहले इससे फेस मसाज करने से आपको ज्यादा फायदे मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं एलोवेरा

नारियल तेल और शहद- Coconut Oil and Honey

नारियल तेल और शहद स्किन के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। जब इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। वहीं, शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं। इन दोनों को मिलाकर फेस मसाज करने से चेहरे पर चमक बनी रहती है।

नारियल तेल और नींबू- Coconut Oil and Lemon

नारियल तेल में नींबू मिलाकर लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो स्किन टेक्सचर इंप्रूव करता है। विटामिन सी ओवरऑल स्किन हेल्थ इंप्रूव करता है। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है जिससे हेल्दी और नेचुरल ग्लो बना रहता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में बेचैनी महसूस और चेहरा लाल होने जैसे संकेत हैं 'हॉट फ्लैशेज' के, जानें इसके लिए 7 घरेलू नुस्खे

निष्कर्ष

नारियल तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसमें अगर प्राकृतिक चीजें मिलाकर फेस मसाज की जाए, तो इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। जिन लोगों की एक्ने-प्रोन या ऑयली स्किन है, उन्हें इन्हें नुस्खों को ट्राई नहीं करना चाहिए। अगर किसी की सेंसिटिव स्किन है या कभी स्किन एलर्जी हो चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे ट्राई करें।

Read Next

नाक के आसपास की स्किन लाल होने के पीछे क्या हैं कारण? जानें डॉक्टर से

Disclaimer