नारियल तेल का इस्तेमाल बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल में मौजूद गुण स्किन औऱ बालों को स्वस्थ रखने और इनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप अपने लिप्स पर भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, नारियल का तेल लिप्स केयर के लिए एक नेचुरल सामग्री है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड, आपके लिप्स को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, लिप्स को मुलायम बनाता है और फटे होंठ की समस्याओं (Is coconut oil good for lip balm) को दूर करता है। अगर आप एक नेचुरल लिप बाम की तलाश कर रहे हैं, तो नारियल तेल से बेहतर विकल्प आपके लिए क्या हो सकता है। ऐसे में कुछ अन्य सामग्रियों के साथ इस तेल को मिलाकर लगाने से आपके लिप्स ज्यादा एक्ट्रेक्टिव नजर आ सकते हैं। तो आइए खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट, पूजा गोयल से जानते हैं नारियल तेल से होममेड लिप बाम (Coconut Oil Lip Balm Remedies) बनाने के तरीकों के बारे में-
नारियल तेल से लिप बाम बनाने का तरीका
1. नारियल तेल और कोकोआ बटर लिप बाम
नारियल तेल और कोकोआ बटर का मिश्रण आपके लिप्स के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। कोकोआ बटर फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो लिप्स को हाइड्रेट करता है, जबकि नारियल का तेल होंठों को आराम देने और सॉफ्ट रकने में मदद करता है। आपको एक बड़ा चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ा चम्मच कोकोआ बटर लेकर अच्छी तरह मिला लें, फिर इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें और अपने लिप्स पर लगाते रहे।
इसे भी पढ़ें: छालों की समस्या और होंठों की ड्राईनेस दूर करेगी मुलेठी, इस तरह से करें इस्तेमाल
2. नारियल तेल और एलोवेरा लिप बाम
एलोवेरा अपने सुखदायक गुणों के लिए जाना जाता है, जिसे नारियल तेल के साथ मिलकर होंठों पर इस्तेमाल करने से सूजन या जलन की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। लिप्स को नमीयुक्त और स्वस्थ रखने के लिए यह लिप बाम अच्छा विकल्प है। आपको एक बड़े चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल तब तक फेटना है, जब तक यह एक क्रीम का रूप न ले लें। इसके बाद इसे स्टोर करके रख लें और अपने लिप्स पर लगाएं।
3. नारियल तेल और गुलाब की पंखुड़ियों का लिप बाम
गुलाब की पंखुड़ियां आपके होंठों को नेचुरल रंग और ठंडक देने का काम करता है। आप इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर अपने लिप्स पर लगा सकते हैं, जो आपके लिप्स के लिए एक अच्छा विकल्प है। आपको कुछ गुलाब की पंखुरियों को नारियल के तेल में गर्म करना है या फिर गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर डालें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें, इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: खूबसूरत गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट से जानें क्या करें और क्या नहीं?
4. नारियल तेल और चुकंदर लिप बाम
चुकंदर आपके होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग देता है, जबकि नारियल तेल लिप्स की नमी को लॉक करने में मदद करता है। यह लिप बाम न केवल आपके लिप्स का रंग बदलने का काम करेगा, बल्कि उन्हें मुलायम और चमकदार बनाएगा। यह लिप बाम बनाने के लिए आप 1 बड़े चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच चुकंदर पाउडर या जूस डालकर अच्छी तरह मिला लें और फिर इसे स्टोर करके रखें, जब भी जरूरत हो अपने लिप्स पर लगाएं।
फटे, ड्राई और रुखे लिप्स के लिए ये सभी होममेड लिप बाम नेचुरल, केमिकल फ्री और हेल्दी विकल्प हैं। जिसका इस्तेमाल आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik