What's The Best Way To take licorice: क्या आपको भी बार-बार छाले होते रहते हैं? क्या आपको बार-बार ड्राई लिप्स की समस्या होती रहती है? इसका कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है। हाइजीन का ध्यान न रखने और डाइट से जुड़ी गलतियां बार-बार इंफेक्शन होने का कारण बन सकती हैं। इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग दवाओं पर पूरी तरह निर्भर हो जाते हैं। वहीं कई लोग घरेलू नुस्खों में इनका इलाज ढूंढ़ते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप आयुर्वेद पर भरोसा कर सकते हैं। ऐसे में आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको जल्द असर आने लगेगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करते हुए एमडी आयुर्वेदा डॉ नितिका कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस नुस्खे के बारे में।
छालों और होंठों की ड्राईनेस दूर करने के लिए मुलेठी कैसे इस्तेमाल करें? How To Use Liquorice To Get Rid of Blisters and Dryness of Lips
छालों और होंठों की ड्राईनेस दूर करने के लिए आपको मुलेठी का पाउडर इस्तेमाल करना है। इस नुस्खे के लिए आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर डालकर रातभर के लिए रखना है। अगले दिन इसको उबालकर छान लें। ठंड़ा होने पर इसे मुंह में भरकर रखें। इसे तब तक मुंह में रखें जब तक आपको आंसू न आ जाएं। इसके बाद पानी मुंह से बाहर निकालें और दो से तीन बार इसे दोहराएं। इसे आपको रोज करना है। जल्द ही आपको असर नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में ऐसे करें मुलेठी का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा
इंफेक्शन खत्म करने में कैसे फायदेमंद है मुलेठी- Benefits of Liquorice To Reduce Infection
मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये गुण इंफेक्शन कम करने और बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने में मदद करते हैं। मुलेठी के पाउडर से ब्रश करने से मुंह से जुड़ी अन्य समस्याएं भी ठीक होती हैं। इस नुस्खे से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन कम होने लगता है। इसके साथ ही, घाव जल्दी भरता है और होंठ भी ड्राई नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें मुलेठी ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है या आप किसी बीमारी के लिए दवा लेते हैं, तो आपको इस नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- अगर आपको इस नुस्खे को ट्राई करने के बाद कोई भी परेशानी होती है, तो इसे तुरंत छोड़ दें।
- ज्यादा मात्रा में मुलेठी का इस्तेमाल न करें। क्योंकि इसकी ज्यादा डोज लेना भी आपको नुकसान कर सकता है।
- हाइजीन का पूरा ध्यान रखें क्योंकि इससे बार-बार इंफेक्शन होने का खतरा कम हो सकता है।
- ज्यादा एसिडिक और ज्यादा तीखा खाना न खाएं। क्योंकि इससे इंफेक्शन बार-बार आ सकता है।
- इन टिप्स की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर इसके बावजूद समस्या बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। View this post on Instagram