बदलती लाइफस्टाइल का बुरा असर व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिसके कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों के साथ-साथ एंग्जायटी और डिप्रेशन के मामले भी बढ़ रहे हैं। कई बार हम अपने खानपान में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका बुरा असर सेहत पर पड़ता है। खासकर, डिनर के दौरान होने वाली छोटी-छोटी लापरवाही के कारण ज्यादातर पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं। ऐसे में अगर आप समय रहते ये जान लेंगे कि आप डिनर में क्या गलती कर रहे हैं तो बीमारियों से बच सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप हेल्दी रह सकते हैं।
हेल्दी रहने के लिए डिनर में न करें ये गलतियां - These Dinner Mistakes Can Affect Your Health
1. डिनर में फलों का सेवन - Eating Fruits In Dinner
डॉक्टर जब डिनर में हल्का भोजन करने की सलाह देते हैं तो कुछ लोग डिनर में फलों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से ही बंद कर दीजिए। फलों का सेवन सूरज ढलने के बाद आपके डाइजेशन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। फलों में मौजूद एंजाइम्स बिल्कुल कॉफी की तरह आपके शरीर पर काम करते हैं। फलों के सेवन से आपका शरीर एनर्जेटिक हो जाता है, फल शरीर को जगाने का काम करते हैं। सुबह नाश्ते में, लंच में या शाम के स्नैक्स में फलों का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। फलों के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है जो कि सोते समय नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए वॉक, वजन घटाने के साथ शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
2. स्टार्च से भरपूर फूड्स का सेवन - Eating Of Foods Rich In Starch
स्टार्च से भरपूर फूड्स का सेवन भी डिनर के समय आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। पास्ता, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, आलू चिप्स जैसे स्टार्च से भरपूर चीजों के सेवन से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है और पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही तले हुए खाने का सेवन भी नहीं करना चाहिए। तला हुआ खाना न सिर्फ आपके शरीर का वजन बढ़ाता है बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों और एसिड रिफ्लक्स की वजह भी बनता है। रात के समय स्टार्ची भोजन का सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रात को आपके शरीर की ऊर्जा खपत कम होती है, ऐसे में सबकुछ चर्बी के रूप में जमा होने लगता है।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए डिनर करने से पहले और बाद में याद रखें ये बातें, नहीं पड़ेंगे बीमार
3. ब्रोकली और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों से बनी सलाद का सेवन - Eating Cruciferous Vegetables In Salad
क्रूसीफेरस वेजिटेबल जैसे कि ब्रोकली, फूल गोभी और बंद गोभी आदि से बनी सलाद का सेवन भी डिनर में हानिकारक हो सकता है। इन सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन सब्जियों को पचाने में समय लगता है, जिसके कारण आपकी नींद खराब हो सकती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
रात के खाने में क्या खाना चाहिए? - What To Eat For Dinner
डॉक्टर ने बताया कि हेल्दी और फिट रहने के लिए रात के समय सब्जियों से बने सूप का सेवन करना चाहिए। सूप आपको हेल्दी रखेगा और नींद से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में सहायक होगा। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप गाजर, चुकंदर और पालक का सूप पी सकते हैं। इसके अलावा आप अनाज से बनी खिचड़ी या दलिया भी खा सकते हैं।
All Images Credit- Freepik