Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल में ऐसे करें मुलेठी का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा

Mulethi Benefits in High Cholesterol: मुलेठी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, फाइबर जैसे गुण कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल में ऐसे करें मुलेठी का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा


Mulethi Benefits in High Cholesterol: भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब डाइट के कारण बीमारियों का खतरा कई गुना ज्यादा हो जाता है। आज के समय में बुजुर्ग हों या नौजवान सभी में हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या का खतरा देखने को मिल रहा है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन फायदेमंद होता है। मुलेठी भी आयुर्वेद में इस्तेमाल की जाने वाली शक्तिशाली औषधि है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल में मुलेठी खाने के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में मुलेठी के फायदे- Benefits Of Mulethi in High Cholesterol in Hindi

मुलेठी में मौजूद औषधीय गुण हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, फाइबर और मिनरल्स समेत कई गुण होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा मिलता है।"

Mulethi Benefits in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल में मुलेठी के फायदे इस तरह से हैं-

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फायदेमंद: मुलेठी में मौजूद ग्लाइसाइरिजिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, यह आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद: मुलेठी में कई ऐसे गुण होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुलेठी का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में बड़ी मदद मिलती है।

हेपेटिक स्वास्थ्य को बढ़ावा: मुलेठी का सेवन लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यह लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें मुलेठी का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में रोजाना सुबह के समय खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मुलेठी का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले इसकी मात्रा के बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा आप इसे अन्य तरीकों से भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

रेग्युलर एक्सरसाइज करने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer