Shatavari Benefits in High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर परेशानी का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में ब्लड में लिपिड की मात्रा बढ़ जाती है और यह धमनियों को ब्लॉक करने लगता है। बहुत ज्यादा मात्रा में तेलों और मसाले का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा वजन या मोटापा और अल्कोहल का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए शतावरी के चूर्ण का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल में शतावरी चूर्ण के फायदे- Shatavari Benefits in High Cholesterol in Hindi
शतावरी में कई अनोखे औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका सीटेमाल शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। शतावरी का सेवन करने से पुरुष और महिला दोनों को ही फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "शतावरी में घुलनशील फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, हार्ट की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें शतावरी का सेवन?
हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए सुबह के समय शतावरी के चूर्ण का पानी या इससे बनी चाय का सेवन करें। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच से कम शतावरी का चूर्ण मिलाकर पीने से भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा रोजाना सुबह के समय शतावरी का चाय या काढ़ा पीने से भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से इसकी डोज या खुराक के बारे में सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करें तुलसी और अदरक का सेवन, जानें तरीका
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
- स्किन के रंग में बदलाव
- सीने में दर्द और बेचैनी
- सांस लेने में परेशानी
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- अचानक से घबराहट होना
- अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
- शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
- अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
- मतली और उल्टी की समस्या
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)