Expert

महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें मुलेठी ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Benefits Of Mulethi Drink For Women: महिलाओं को मुलेठी ड्रिंक पीने से कई समस्याओं में आराम मिलता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं अपनी डाइट में जरूर शामिल करें मुलेठी ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Benefits Of Mulethi Drink For Women: मुलेठी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन डी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। मुलेठी को अक्सर लोग गले में इंफेक्शन, बंद गला और इम्यूनिटी करने के लए लेते है। लेकिन क्या आप जानते हैं मुलेठी के सेवन से महिलाओं को कई तरह के खास फायदे मिलते हैं। मुलेठी महिलाओं में होने वाले असंतुलित हार्मोन को ठीक करने के साथ पीरियड्स को समय पर लाते है और वजन को कंट्रोल में करते हैं। ऐसे में महिलएं मुलेठी की ड्रिंक बनाकर पी सकती हैं। ये ड्रिंक पीने से शरीर की सूजन कम होने से स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलती हैं। मुलेठी की ड्रिंक को बनाना काफी आसान है और इसे घर पर बनाया जा सकता है। Dietician Ramitakaur ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं के लिए मुलेठी की ड्रिंक पीने के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

1. पीरियड्स के दर्द को कम करे

 मुलेठी में फाइटोएस्ट्रोजेन गुण पाए जाते है, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने के साथ हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ये ड्रिंक पीने से महिलाओं को पीरियड्स में एक से दो दिन पहले होने वाला दर्द कम होता है और क्रैम्प्स से छुटकारा मिलता है।

 

2. हार्मोन को बैलेंस करे

महिलाओं में असंतुलित हार्मोन की समस्या ज्यादा होती है। खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और तनाव की वजह से असंतुलित हार्मोन हो जाते हैं। ऐसे में मुलेठी की ड्रिंक पीने से हार्मोन बैलेंस होने के साथ पीसीओडी के लक्षण कम होते हैं।

3. तनाव कम करे

आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में कई बार महिलाओं को तनाव हो जाता है। तनाव के कारण महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में मुलेठी की ड्रिंक को पीकर तनाव को कम किया जा सकता है। मुलेठी में कोर्टिसोल और एल्डोस्टेरोन हार्मोंन को संतुलित करता है, जिससे तनाव कम होने में मदद मिलती है।

stress

4. सूजन कम करे

मुलेठी में सूजन रोधी गुण पाए जाते है, जो प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम को कम करता है। इस ड्रिंक को पीने से पीरियड्स से पहले होने वाले लक्षण कम होने के साथ शरीर की सूजन दूर होती है। इस ड्रिंक को पीने से महिलाएं लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।

इसे भी पढ़ें- फल घृत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

5. सर्दी-खांसी में फायदेमंद

मुलेठी के सेवन से मौसमी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है। मुलेठी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते है, जो सर्दी-खांसी और गला खराब की समस्या से राहत देते हैं। मुलेठी ड्रिंक पीने से गले की खराश दूर होने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं।

मुलेठी ड्रिंक बनाने का तरीका

मुलेठी की ड्रिंक बनाने के लिए 1 कप पानी उबालने रखें। इसमें 1 छोटा टुकड़ा मुलेठी का डालकर उबालें। अब इस पानी में 1/4 चम्मच मिश्री डालकर कुछ देर पानी उबलने दें। अब इस पानी को छानकर गुनगुना होने पर पिएं। आपकी मुलेठी ड्रिंक तैयार है। इस ड्रिंक को खाली पेट या खाना खाने से आधा घंटा पहले लें।

महिलाओं को मुलेठी ड्रिंक पीने से कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस ड्रिंक का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मेनोपॉज के बाद वजाइनल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए माताएं अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer