हर महिला को पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। यह पीरियड साइकिल पूरे 28 दिन का होता है। कई बार पीरियड्स 1 या 2 दिन आगे पीछे भी आ जाते हैं, जो बहुत ही आम बात है। लेकिन जब पीरियड्स आने में ज्यादा देरी होने लगती है, तो अक्सर ये महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन सकता है। पीरियड्स में देरी के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इन्हें समय पर लाने के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल और खान-पान में थोड़ा बदलाव करें। लेकिन कुछ ऐसी ड्रिंक्स भी हैं, जिनके सेवन से पीरियड्स जल्दी लाने में मदद मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल के अनुसार कुछ जड़ी-बूटियों और सामग्रियों में ऐसे गुण होते हैं जो प्रजनन स्वास्थ्य में सहायता कर सकते हैं और पीरियड्स समय पर लाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल से जानते हैं ऐसे ही एक हर्बल ड्रिंक के बारे में, जो पीरियड्स लाने में मदद कर सकते हैं।
समय पर पीरियड्स लाने के लिए हर्बल ड्रिंक कैसे बनाएं? - How To Make Herbal Drink Recipe To Get Periods On Time in Hindi
सामग्री-
- पानी- 1 1/2 कप
- अदरक- 1 इंच
- दालचीनी- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- चुटकीभर
- शहद- 1 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
ड्रिंक बनाने की विधि-
- गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें पानी डालकर गर्म कर लें।
- पानी में उबाल आने के बाद इसमें अदरक को बारीक काटकर इसमें डाल दें।
- अब इसमें दालचीनी पाउडर और हल्दी डाल दें।
- गैस की फ्लेम धीमी कर दें और सभी चीजों को कम से कम 5 मिनट के लिए पकने दें।
- ड्रिंक के गुनगुना होने के बाद इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
- पीरियड्स लाने के लिए सुबह-सुबह इस ड्रिंक का सेवन 2 से 3 दिन तक करें।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें कारण
पीरियड्स समय पर लाने के लिए हर्बल ड्रिंक पीने के फायदे - Benefits Of Herbal Drink To Get Periods On Time in Hindi
1. अदरक
अदरक अपने सूजन-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है, इसका सेवन करने से पीरिसड साइकिल रेगुलर करने में मदद मिलती है और पीरियड समय पर आते हैं।
2. दालचीनी
दालचीनी इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, जो अनियमित पीरियड्स को प्रभावित कर सकती है और पीरियड्स जल्दी या समय पर लाने में फायदेमंद हो सकती है।
3. हल्दी
हल्दी में सूजन-रोधी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो प्रडनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद कर सकते हैं।
4. शहद
शहद आपकी ड्रिंक में मिठास बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इसका सेवन पीरियड्स के कारण होने वाले ऐंठन और दर्द से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है।
View this post on Instagram
5. नींबू
इस ड्रिंक में मौजूद नींबू आपकी ड्रिंक में स्वाद जोड़ने के साथ विटामिन सी की कमी पूरी करने में मदद करता है, जो आपके ओवरओल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
पीरियड्स लाने के लिए आप इस ड्रिंक को दिन में एक बार पी सकते हैं। अच्छे नतीजे के लिए आप सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। लेकिन अगर आपको अनियमित पीरियड्स या इससे जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो सही इलाज के लिए किसी डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Image Credit- Freepik