Doctor Verified

रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं तो आजमाएं अजवाइन और गुड़ का ये नुस्खा, मिलेगा फायदा

How To Get Periods Naturally: स्ट्रेस और बीमारियों के चलते कई बार पीरियड्स रूक जाते हैं। जानें पीरियड्स को जल्द लाने के लिए असदार देसी नुस्खा।   
  • SHARE
  • FOLLOW
रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं तो आजमाएं अजवाइन और गुड़ का ये नुस्खा, मिलेगा फायदा


How Can I Bring My Period Faster: हर लड़की को पीरियड्स आने की डेट अलग-अलग आती है। यह पीरियड्स साइकिल पर निर्भर करता है कि आपके अगले पीरियड्स कब आएंगे। अगर आपकी पीरियड्स साइकिल ठीक है, तो आपको 28 से 35 दिन के बीच पीरियड्स आ जाएंगे। लेकिन अगर पीरियड्स साइकिल हेल्दी नहीं, तो कई बार आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं। अगर आपको पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या है,  तो कई महिनों तक आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं। लेकिन कई बार लाइफस्टाइल खराब होने या स्ट्रेस ज्यादा लेने से भी पीरियड्स लेट हो सकते हैं। ऐसे में आप अजवाइन और गुड़ का देसी नुस्खा अपना सकते हैं। ये दोनों चीजें ही गर्म होती हैं जिससे आपको समय से पीरियड्स आ जाएंगे। पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या हो या अन्य कोई हार्मोन से जुड़ी परेशानी। यह नुस्खा खुलकर पीरियड्स लाने में भी मदद करता है। इसकी रेसिपी और फायदों पर बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट रचना मोहन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

periods

रूके हुए पीरियड्स लाने के लिए अपनाएं अजवाइन और गुड़ का नुस्खा- Ajwain and Jaggery Remedy For Stuck Periods

सामग्री

  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • दालचीनी- 1 चम्मच 
  • देसी घी- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • गुड़-  1 चम्मच

इसे भी पढ़ें- इर्रेगुलर पीरियड्स से परेशान हैं? फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये 6 टिप्स, नियमित होगा मासिक धर्म

बनाने का तरीका

यह पेस्ट बनाने के लिए तवे पर 1 चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच अजवाइन डालें। अब इसमें हल्दी और 1 चम्मच गुड़ मिलाएं। पेस्ट न चिपके इसके लिए इसमें थोड़ा-सा पानी एड करें। जब यह पेस्ट आधा रह जाए, तो इसे छानकर खा लें। इसे आप दिन में दो बार खा सकते हैं। आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं।

पीरियड्स लाने में कैसे फायदेमंद है यह नुस्का- How Ajwain and Jaggery Remedy beneficial For Stuck Periods

अजवाइन- Ajwain 

अजवाइन में प्रोटीन और फाइबर अधिक होता है। यह पाचन और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में असरदार होता है। अजवाइन में थाइमोल नामक कंपाउंड होता है। यह पीरियड्स में होने वाली परेशानियों से राहत देती है। अजवाइन की तासीर गर्म भी होती है। इससे भी समय पर पीरियड्स लाने में मदद मिलती है। 

दालचीनी- Dalchini

पीसीओएस या पीसीओडी की समस्या में भी दालचीनी फायदेमंद मानी जाती है। यह हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करती है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए दालचीनी के सेवन से भी समय पर पीरियड्स आते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स रेगुलर होने के बावजूद भी नहीं कर पा रही हैं कंसीव, तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण

हल्दी- Turmeric

हल्दी में भी आवश्यक कंपाउंड पाया जाता है। यह शरीर की चोट को ठीक करने में मदद करता है। हल्दी की तासीर गर्म होने के कारण इसके सेवन से भी पीरियड्स आराम से आ जाते हैं। 

गुड़- Jaggery

गुड़ के सेवन से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। रूके हुए पीरियड्स लाने में भी गुड़ फायदेमंद है। यह बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। गुड़ से सेवन से पीरियड्स से जु़ड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

देसी घी

बॉडी में हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए देसी घी फायदेमंद है। यह बॉडी के सभी प्रोसेस को स्मूद बनाने में मदद करती है। 

अगर आप किसी प्रकार की दवाई का सेवन रोज करते हैं, तो अपने एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rachna Mohan (@fit.with.rachna)

Read Next

बीमारी और डाइट: खान-पान में बदलाव करके रिद्धि शर्मा ने PCOD को किया कंट्रोल, 13 साल की उम्र में हुई थीं शिकार

Disclaimer