Can Papaya Induce Early Periods: महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके पीरियड्स का नियमित रहना बेहद जरूरी है। 1 या 2 बार अगर पीरियड्स आने में देरी हो तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके रेगुलर आपके पीरियड्स मिस होने लगे तो ये गंभीर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है या फिर संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, कई महिलाएं अपने पीरियड्स न आने के कारण काफी परेशान होती है, ऐसे में कई लोग उन्हें पपीता खाने की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि पपीता खाने से रुके हुए पीरियड्स आ सकते हैं? तो आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं क्या सच में पपीता खाने से पीरियड आ सकता है?
क्या पपीता खाने से पीरियड्स आते हैं?
पपीता लंबे समय से आयुर्वेदिक इलाजों में इस्तेमाल की जाती है, जो मुख्य तौर पर पाचन और चयापचय को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पपीते को "गर्म" माना जाता है, जो दोषों, विशेष रूप से वात और कफ को संतुलित करने में उपयोगी है। पपीता पपेन से भरपूर होता है, जो एक एंजाइम है और प्रोटीन को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस एंजाइम को गर्मी पैदा करने वाला माना जाता है, जो ब्लड फ्लो को बढ़ावा देता है, खासकर गर्भाशय की परत में। आयुर्वेद में, यह माना जाता है कि पपीता शरीर की गर्मी को बढ़ाकर मासिक धर्म यानी पीरियड्स को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे ब्लड फ्लो हो सकता है। जिन लोगों को वात-संबंधी असंतुलन की समस्या होती है, जैसे कि कम पीरियड्स आना, उन्हें ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और पीरियड फ्लो बढ़ाने के लिए पपीते का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट पपीता खाने हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें नुकसान
आयुर्वेदिक डॉ. वरलक्ष्मी यनमन्द्र के अनुसार, जो लोग ठंडे शरीर के प्रकार या वात असंतुलन के कारण अनियमित या देर से पीरियड आने की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए डाइट में पपीता शामिल करना मददगार हो सकता है। आयुर्वेद में पपीते की गर्मी सर्कुलेशन को बढ़ा सकती है, जिससे गर्भाशय में ब्लड फ्लो बढ़ सकता है। इसलिए, समय पर पीरियड लाने या ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए पीरियड्स आने के एक हफ्ते पहले पपीता खाने की सलाह दी जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- पपीता वात असंतुलन के लिए फायदेमंद है, लेकिन पपीता सभी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। अगर आपके शरीर में पित्त बढ़ा हुआ है तो पपीता खाने से आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में, पपीते के सेवन से बचना या सीमित करना सही होता है।
- पपीता आपके पीरियड साइकिल को नियमित करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसी पीरियड से जुड़ी समस्याओं को अपने आप ठीक नहीं कर सकता है। ऐसे मामनों में, नियमित व्यायाम और अन्य डाइट जैसी लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी है।
View this post on Instagram
पपीते का सेवन आपके पीरियड फ्लो को बढ़ाने और पेट की गर्मी बढ़ाकर समय पर या समय से पहले पीरियड्स लाने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर बार-बार आपके पीरियड मिस हो रहे हैं तो आप सिर्फ पपीता खाने के भरोसे न रहें, बल्कि डॉक्टर से कंसल्ट करें और पीरियड देरी से होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश करें, तभी इसका सही इलाज संभव है।
Image Credit: Freepik