खाली पेट पपीता खाने हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें नुकसान

Side Effects of Eating Papaya Empty Stomach: खाले पेट पपीता खाने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं, जानें पपीता खाने के नुकसान।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 17, 2023 16:29 IST
खाली पेट पपीता खाने हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Side Effects of Eating Papaya Empty Stomach: पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और फिट रखने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। पपीते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। सिर्फ पपीता ही नहीं इसकी पत्तियां भी अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। बुखार, टायफाइड आदि की परेशानी में पपीते की पत्तियों का रस बहुत उपयोगी होता है। वैस तो पपीते में फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, लेकिन गलत तरीके से इसका सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। सुबह के समय खाली पेट पपीते का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ समस्याओं में पपीते का सेवन बहुत नुकसानदायक माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पपीता खाने के नुकसान और सावधानियां।

खाली पेट पपीता खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Papaya Empty Stomach in Hindi

पपीते में पपैन और काइमोपैन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिनका अधिक सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पपैन की वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन वैसे तो पेट और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए सुबह के समय पपीता खाना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से पाचन से जुड़ी परेशानियां, पेट दर्द और प्रेगनेंसी में गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।

Side Effects of Eating Papaya Empty Stomach

इसे भी पढ़ें: गर्मी में पपीता खाना चाहिए या नहीं? जानें इसे खाने का सही समय

सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपको ये नुकसान हो सकते हैं-

1. सांस से जुड़ी परेशानियों का खतरा

सुबह खाली पेट पपीता खाने से कुछ लोगों को पपैन की वजह से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी और घबराहट की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ऐसे लोग जो पहले से ही अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं, उन्हें खाली पेट पपीता खाने से बचना चाहिए।

2. प्रेगनेंसी में नुकसानदायक

प्रेगनेंसी के दौरान खाली पेट पपीता खाने से गर्भपात का खतरा रहता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कच्चा पपीता खाने की वजह से आपको प्रेगनेंसी में कई परेशानियां हो सकती हैं। इसीलिए प्रेगनेंसी में पपीता खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

3. एलर्जी का खतरा 

पपीते में लेटेक्स की मात्रा पायी जाती है, इसका सेवन सुबह के समय करने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। कच्चे पपीते में लेटेक्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे लोग जिन्हें एलर्जी की समस्या है उन्हें कच्चा या पका पपीता सुबह के समय नही खाना चाहिए।

4. ब्लड शुगर कम होने का खतरा 

सुबह के समय खाली पेट पपीता खाने से आपको लो ब्लड शुगर की समस्या का खतरा रहता है। ऐसे लोग जो पहले से लो ब्लड शुगर की समस्या या ब्लड प्रेशर की परेशानी से ग्रसित हैं, उन्हें सुबह के समय पपीता खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा अधिक मात्रा में पपीता खाने से भी आपको लो ब्लड शुगर की समस्या का खतरा रहता है।

5. पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा 

खाली पेट पपीता खाने से आपको पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी का खतरा रहता है। पपीते में मौजूद फाइबर की मात्रा आपके पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा पपीते में लेटेक्स और पपैन की मात्रा होती है, इसकी वजह से आपके पेट में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात में पपीता खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के फायदे, नुकसान और सावधानियां

सुबह के समय खाली पेट पपीता खाने से आपको पेट फूलने, मतली और पेट ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे लोग जो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलह लेनी चाहिए। पपीते में मौजूद लेटेक्स और पपैन के कारण आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। सुबह पपीता खाने के बाद अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer