
Banana in Cough: सर्दी-जुकाम और खांसी एक आम समस्या है। बदलते मौसम में अधिकतर लोग खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसलिए इस दौरान आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। सर्दी-जुकाम या खांसी होने पर आपको कई चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, तो कई चीजों से पूरी तरह से परहेज करने की सलाह भी दी जाती है। इसमें केला भी शामिल है। आपने अकसर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को सुना होगा कि खांसी होने पर केला नहीं खाना चाहिए। तो क्या सच में खांसी होने पर केला नहीं खाना चाहिए? क्या खांसी होने पर केला खाना नुकसानदायक होता है? तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खांसी में केला खाना चाहिए या नहीं? (Can I Eat Banana in Cough in Hindi)
क्या खांसी में केला खा सकते हैं?- Can I Eat Banana During cough in Hindi
खांसी होने पर केला खाना चाहिए या नहीं, इस पर दो तरह की टिप्णियां हैं। कई लोगों का कहना है कि खांसी होने पर केला खाना फायदेमंद होता है। तो वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि खांसी में केला खाना नुकसानदायक होता है। लेकिन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा का कहना है कि खांसी होने पर केला खाने से बचना चाहिए। खांसी में केला खाने से बलगम और कफ का निर्माण बढ़ सकता है। इसलिए खासकर अगर बच्चों को सर्दी-खांसी है, तो उन्हें केला नहीं खिलाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को सूखी या गीली खांसी है, तो उसे केला देने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- खांसी होने पर खाएं ये 5 चीजें, जल्द मिलेगा आराम
खांसी में केला क्यों नहीं खाना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार केले की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आपको खांसी-जुकाम है, तो केले का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, केला खाने से बलगम का निर्माण होता है। जिससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति खराब हो सकती है।
आपको बता दें कि केले में हिस्टामाइन होता है। केला हाई हिस्टामाइन युक्त भोजन में से एक है। हिस्टामाइन बलगम के उत्पादन को बढ़ा सकता है और खांसी को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए आपको खांसी होने पर केले का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सर्दी खांसी से राहत के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि केला एक पौष्टिक फल है। अगर आपको 2-3 दिन में सामान्य खांसी हो रही है, तो आप एक से दो पके हुए केले खा सकते हैं। लेकिन अगर आप 2 सप्ताह से अधिक समय से खांसी से परेशान हैं, तो केले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस स्थिति में बलगम का निर्माण बढ़ सकता है और आपको दिक्कत हो सकती है। कई लोगों को बार-बार खांसी होती रहती है, इस स्थिति में केले का सेवन करने से बचना चाहिए।