
सर्दियों में खांसी-जुकाम की परेशानी होना काफी आम है। अगर आपको इस सीजन में काफी ज्यादा खांसी रहती है तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। गलत खानपान की वजह से खांसी की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में इस सीजन में हमें शरीर को गर्म रखने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आज हम इस लेख में खांसी-जुकाम होने पर क्या खाएं के बारे में बताएंगे, जिससे आप खांसी की परेशानी को कम कर सकें। आइए जानते हैं सर्दी खांसी की परेशानी होने पर क्या खाएं? 
खांसी होने पर क्या क्या खाना चाहिए?
खांसी होने पर शरीर को गर्म रखने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ खास आहार के बारे में-
शहद
खांसी की समस्या को दूर करने के लिए शहद का सेवन करेँ। शहद में रोगाणुरोधी गुण पाया जाता है, जो आपको कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन आप गर्म दूध या फिर गर्म चाय में मिक्स करके कर सकते हैं। शहद का सेवन करने से आप गले में खराश और खांसी की परेशानी को कम कर सकते हैं।
गुड़
शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में गुड़ का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। यह खांसी की परेशानी को कम कर सकता है। खांसी होने पर गुड़ का सेवन आप चाय, मूंगफली या फिर तिल के साथ कर सकते हैँ। इसके अलावा अदरक को गर्म करके इसे गुड़ के साथ खाएं। इससे खांसी की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनका परहेज है जरूरी
दालचीनी
खांसी होने पर दालचीनी का सेवन किया जा सकता है। यह एंटी़ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो खांसी को दूर कर सकता है। इसका सेवन आप गर्म पानी या फिर सब्जी में मसालों के रूप में कर सकते हैं। इससे आपको सूखी खांसी और गले में होने वाली खराश से छुटकारा मिल सकता है।
कच्चा लहसुन खाएं
खांसी की परेशानी होने पर कच्चा लहसुन खाया जा सकता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो गले की खराश और सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा कच्चा लहसुन आपकी इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है, जिससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
पाइनएप्पल
खांसी होने पर पाइनएप्पल का सेवन करें। पाइनएप्पल का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है, जो स्वभाविक रूप से खांसी और बलगम की परेशानी को कम कर सकता है।
लौंग है हेल्दी
खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए लौंग का सेवन किया जा सकता है। लौंग सर्दियों में होने वाली परेशानी से राहत दिला सकता है। लौंग में मौजूद एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होता है, जो खांसी को कम कर सकता है।
खांसी की परेशानी होने पर आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version