Which Yoga Mudra Good For Early Periods: योग भारत का एक प्राचीन अभ्यास है जिसका बोलबोला आज पूरी दुनिया में है। यह कला न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे कई योगाभ्यास हैं जो हमारे शरीर और दिमाग दोनों को फायदा पहुंचाते हैं। रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर के आंतरिक अंग जैसे किडनी, लिवर और हार्ट को भी फायदा मिलता है। इससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है। अगर कोई वजन घटाना चाहता है, तो कई योगाभ्यास से बॉडी फैट टोन होता है और बॉडी शेप इंप्रूव होती है। महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास फायदेमंद माना जाता है। योगा एक्सपर्ट के मुताबिक कई योगासन पीरियड्स समय ले जाने में मदद भी करते हैं। लेकिन, ये कौन-से योगासन होते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के देवगिरी योग इंस्टिट्यूट के को-फाउंडर व योगा एक्सपर्ट और थेरेपिस्ट संदीप प्रभाकर दुपारे से बात की।
क्या वाकई योग करने से पीरियड्स जल्दी आते हैं? Does Yoga Help to Bring Periods Early
एक्सपर्ट के मुताबिक योग करना हमारी पीरियड्स हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। कुछ महिलाओं के लिए योग पीरियड्स जल्दी लाने में मददगार हो सकता है। लेकिन, इसका असर हर किसी पर हो ऐसा जरूरी नहीं है। दरअसल, योगासन करने से पेल्विक एरिया पर दवाब पड़ता है जिससे मसल्स ठीक से काम कर पाती हैं। योग करने से हार्मोन्स में संतुलन रहता है, जिससे पीरियड्स समय पर या थोड़ा जल्दी आ सकते हैं। योग करने से शरीर और दिमाग दोनों को शांत रखने में मदद मिलती है। इससे तनाव कम होता है और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इन कारणों से कहा जा सकता है कि योग पीरियड्स जल्दी लाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- International yoga day 2025: आई योगा क्या है? जानें और घंटों स्क्रीन पर काम करने वाले जरूर करें फॉलो
कौन-से योग करने से पीरियड्स जल्दी लाने में मदद मिलती है?
भुजंगासन- Cobra Pose
भुजंगासन करने से पीरियड्स साइकिल इंप्रूव होने में मदद मिलती है। योग के अभ्यास से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है, जिससे हार्मोन बैलेंस होने में मदद मिलती है। पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए भी भुजंगासन फायदेमंद होता है। यह पेट और पेल्विक एरिया की मसल्स को फायदा पहुंचाता है, जिससे पीरियड्स साइकिल से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।
तितली आसन- Butterfly Pose
तितली आसन को बद्ध कोणासन भी कहा जाता है। यह योगाभ्यास पीरियड्स साइकिल को इंप्रूव करता है। इससे गर्भाशय और पेल्विक एरिया की मसल्स पर सकारात्मक असर होता है। इससे पीरियड्स के दौरान दर्द और परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अभ्यास से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे पीरियड्स साइकिल रेगुलर रहती है और समय पर पीरियड्स आते हैं। अगर किसी के पीरियड्स लंबे समय से अटके हुए हैं, तो इसके अभ्यास से पीरियड्स समय से आते हैं।
सेतु बंधासन- Setu Bandhasana
पीरियड्स साइकिल रेगुलेट करने के लिए यह योगासन फायदेमंद है। इसके अभ्यास से थायराइड ग्लैंड ठीक से काम करता है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी इंप्रूव होती है। सेतु बंधासन करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। यह योगासन पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ाता है जिससे पीरियड्स संंबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें- PCOD और सैक्रोइलाइटिस से परेशान होने पर योग से मिली राहत, पोर्ट ब्लेयर की रीमा अरोड़ा की जानें जर्नी
मालासन- Malasana
पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए मालासन करना फायदेमंद है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं कम होती हैं और पीरियड्स पेन कम होता है। इसके अभ्यास से पीरियड्स को मैनेज करना भी आसान हो जाता है। यह योग यूट्रस को एक्टिव करता है जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक योग करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ इंप्रूव होती है और पीरियड्स साइकिल रेगुलेट होती है। लेकिन यह कहा नहीं जा सकता कि योग करने से पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। योग इसमें मददगार हो सकता है। लेकिन किसी ट्रीटमेंट की तरह नहीं हो सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
पीरियड जल्दी लाने के लिए कौन सा योग करें?
पीरियड्स समय से लाने के लिए कुछ योग रोज करना फायदेमंद है। ऐसे में आप मालासन, सेतु बंधासन, तितली आसन या भुजंगासन कर सकते हैं। इनके अभ्यास से पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है। इससे पीरियड्स समय से आते हैं।क्या योग से आपका पीरियड शुरू हो सकता है?
योग करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ इंप्रूव होती है और पीरियड्स साइकिल रेगुलेट होती है। लेकिन यह कहा नहीं जा सकता कि योग करने से पीरियड्स आ जाते हैं।खुलकर पीरियड कैसे लाएं?
खुलकर पीरियड्स लाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान दें। फलों और हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। डाइट में कद्दु के बीजों का सेवन भी जरूर करें। तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें। एक्सरसाइज और योग करने की आदत बनाएं।