महिलाओं को अपने जीवन में कई तरह की शारीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। जब वे 8 वर्ष की उम्र में पहुंचती है, तो उन्हें पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। हालांकि, पीरियड्स शुरू होने की औसतन उम्र 12 वर्ष है। पीरियड्स के दौरान भी महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स की वजह से पेट में दर्द, ऐंठन और क्रैम्प्स महसूस हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लड़कियों को अनियमित पीरियड्स से भी जूझना पड़ता है। कई लड़कियां तो हैवी पीरियड फ्लो से भी परेशान रहती हैं। वहीं, कुछ पीरियड खुलकर न आने की वजह से परेशान रहती है। क्योंकि पीरियड खुलकर आना भी बहुत जरूरी होता है। पीरियड में कम ब्लीडिंग आने की वजह से भविष्य में कई तरह की बीमारियां होनी शुरू हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको पीरियड फ्लो सही नहीं है, तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं।
पीरियड खुलकर न आए तो क्या करना चाहिए?- What To Do in Lighter Periods in Hindi
1. वजन कंट्रोल में रखें
अगर आपके खुलकर पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो यह पीसीओएस या पीसीओडी की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में आपको अपने वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। पीरियड खुलकर लाने के लिए अपने वजन को नियंत्रण में रखें। आपको अपना बीएमआई जरूर चेक करना चाहिए। वजन कम करने के लिए आप रेगुलर डाइट और एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपकी हेल्थ में सुधार होगा और पीरियड्स का फ्लो भी सही होगा।
2. लाइफस्टाइल में बदलाव करें
पीरियड्स फ्लो ठीक करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। साथ ही, लाइफस्टाइल ठीक करने के लिए आप ध्यान और योग भी जरूर करना चाहिए। इसके लिए आपको तनाव मुक्त रहना भी बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना क्यों मुश्किल होता है? एक्सपर्ट से जानें वजह
3. तिल और गुड़ का सेवन करें
अगर आपका पीरियड फ्लो भी सही नहीं है यानी आपको खुलकर पीरियड नहीं आता है, तो आप तिल और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ ब्लड को प्यूरीफाई करता है। पीरियड फ्लो को ठीक रखने के लिए आपको तिल और गुड़ का कुछ दिनों तक लगातार सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में जमा हुआ ब्लड आसानी से बाहर निकल जाएगा।
4. रेगुलर एक्सरसाइज या योग करें
पीरियड खुलकर नहीं आ रहे हैं, तो आप रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ महसूस करें। इससे मासिक धर्म भी खुलकर आने लगेगा। हालांकि, आपको बहुत हैवी एक्सरसाइज भी नहीं करनी चाहिए। आप लाइट एक्सरसाइज या योग करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- सामान्य पीरियड कितने दिनों तक रहना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका जवाब
4. बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन न करें
जो लड़कियां बर्थ कंट्रोल पिल्स का अधिक मात्रा में सेवन करती हैं, उनका पीरियड फ्लो कम हो सकता है। ऐसे में पीरियड फ्लो को सही रखने के लिए आपको बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करने वाली दवाइयों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।