Expert

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना क्यों मुश्किल होता है? एक्सपर्ट से जानें वजह

Why Is It Harder For Women To Lose Weight: महिलाओं का वजन कम पुरुषों की तुलना में कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इस लेख में जानें ऐसे 4 कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना क्यों मुश्किल होता है? एक्सपर्ट से जानें वजह


Why Is It Harder For Women To Lose Weight: बहुत सी महिलाएं जो वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, वे जब जिम में पुरुषों को देखती हैं, तो उन्हें एक सवाल काफी परेशान करता है कि पुरुषों की तुलना में उनका वजन कम होने की गति इतनी धीमी क्यों है? क्या आपने भी कभी ऐसा नोटिस किया है? जब महिलाओं को वजन घटाने में काफी मुश्किल होती है, तो इसके कारण वे काफी निराश महसूस करने लगती हैं। कुछ महिलाएं तो इसके कारण अपनी वेट लॉस जर्नी को बीच में ही छोड़ देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे के कारणों के बारे में जानने की कोशिश की है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट अक्षय एस शेट्टी से बात की। उनकी मानें, तो "यह सही है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए वजन कम करना कठिन है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अपना वजन कम नहीं कर सकती हैं या फैट लॉस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकती हैं। सही दृष्टिकोण, धैर्य और निरंतरता के साथ वे निश्चित रूप से फैट लॉस कर सकती हैं और स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि, कुछ कारण हैं, जो महिलाओं की वेट लॉस जर्नी को अधिक चुनौतीपूर्ण बनाते हैं।" इस लेख हम आपको ऐसे 4 कारण बता रहे हैं।

Why Is It Harder For Women To Lose Weight in hindi

महिलाओं के लिए वजन कम करना क्यों मुश्किल होता है- Why Is It Harder For Females To Lose Weight In Hindi

1. कैलोरी डेफिसिट डाइट लेना महिलाओं के लिए मुश्किल होता है

महिलाएं आमतौर पर पुरुषों की तुलना में छोटी होती हैं और उन्हें कम एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें कम भोजन की आवश्यकता होती है। एक महिला जिसकी दैनिक कैलोरी की कुल खपत 2000 कैलोरी है, उन्हें आधा किलो फैट कम करने के लिए हर सप्ताह नियमित 1500 कैलोरी खाने की आवश्यकता होगी। वहीं एक पुरुष जिसकी दैनिक कैलोरी इनटेक 3200 कैलोरी है, उन्हें आधा किलो वजन घटाने के लिए एक सप्ताह में नियमित 2700 कैलोरी खाने की आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के दौरान चाय का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें चाय पीने का सही तरीका

2. पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम कैलोरी बर्न करती हैं

महिलाएं पुरुषों की तुलना में छोटी और कम मस्कुलर होती हैं। वर्कआउट के दौरान वे कम कैलोरी बर्न करती हैं। इसका मतलब यह है कि पुरुषों के समान कैलोरी जलाने के लिए महिलाओं को आमतौर पर अधिक समय तक और अधिक इंटेसिटी के साथ व्यायाम करने की आवश्यकता होती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aksshaye S Shetty (@aksshayesshetty)

3. एक्सरसाइज से महिलाओं की मांसपेशियां अधिक बढ़ती हैं

शरीर के ऊपरी हिस्से में महिलाओं में अक्सर पुरुषों की तुलना में कम मांसपेशियां होती हैं। जब वे ट्रेनिंग शुरू करती हैं, तो इससे उनके लिए अधिक मांसपेशियां बनाना आसान हो जाता है, ऐसे में अतिरिक्त मांसपेशियां वजन घटाने को गति को धीमा कर देती हैं।

इसे भी पढ़ें: वेट या मास गेनर सप्लीमेंट क्या होते हैं? क्या इन्हें लेने से वाकई बढ़ता है वजन और मसल मास

4. मासिक धर्म या पीरियड्स

पीरियड्स के कारण महिलाओं के शरीर में बहुत अधिक हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। इन हार्मोनल बदलावों के कारण शरीर फूल जाता है और इससे चर्बी कम होने की दर (Fat Loss Rate) पर भी असर पड़ता है। पेरी मेनोपॉज और मेनोपॉज वाली महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के कारण वजन कम करने में भी कठिनाई होती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

वजन कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version