Doctor Verified

वजन घटाने के दौरान चाय का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें चाय पीने का सही तरीका

एक्सपर्ट के मुताबिक वजन कम करने के लिए चाय छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए चाय का सही तरीके से सेवन करना जरूरी है। आइए जानें इस बारे में।    
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के दौरान चाय का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें चाय पीने का सही तरीका


How To Drink Tea To Lose Weight: भारत में आज भी कई लोगों की सुबह एक कप चाय के साथ ही होती है। कुछ लोगों को चाय पीने की इतनी आदत होती है कि उनकी दिनचर्या चाय के बिना अधूरी रहती है। टी लवर्स के लिए कोई भी मौसम मायने नहीं रखता है क्योंकि दिन में कई बार चाय लेना उनकी आदत होती है। दिन में 2 बार चाय का सेवन करना फायदेमंद है लेकिन इससे ज्यादा पीने से यह पाचन को नुकसान भी कर सकती है। कुछ लोग मानते हैं कि चाय पीने से वजन बढ़ सकता है, इसलिए वे अपनी वेट लॉस जर्नी से चाय को निकाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चाय के सेवन के साथ भी वजन घटाया जा सकता है? इसके लिए चाय के सेवन का सही तरीका पता होना जरूरी है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से। tea for weight lose

चाय के सेवन के साथ वजन कैसे घटाएं- Tips And Tricks To Drink Tea To Lose Weight

कैलोरी इनटेक का ध्यान रखें

वेट लॉस के साथ चाय का सेवन किया जा सकता है, अगर आप कैलोरी इनटेक का ध्यान रखते हैं। अपने दिनभर की कैलोरी इनटेक का ध्यान रखते हुए चाय का सेवन करें। अगर आप दूध की चाय लेना चाहते हैं, तो कोशिश करें कि आप फेट फ्री मिल्क ही इस्तेमाल करें। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद हो सकती है। 

नेचुरल स्वीटनर इस्तेमाल करें

अगर आप चीनी की जगह नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे एक्सट्रा कैलोरी लेने की संभावना कम हो सकती है। चीनी में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसकी जगह आप नेचुरल स्वीटनर्स जैसे कि गुड़, शहद या मिश्री का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- Black Tea: क्या काली चाय पीने से भी घटता है वजन? सही तरीके से पिएं तो काली चाय भी है सेहतमंद

पोर्शन साइज का ध्यान रखें

वेट लॉस के लिए चाय का सही प्रकार सेवन करना भी जरूरी है। दिन में 2 कप से ज्यादा चाय का सेवन न करें। अन्यथा आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। चाय के ज्यादा सेवन से यह वेट लॉस को धीमा कर सकता है।

हेल्दी ऑपशन चुनें

आप दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी, ग्रीन टी या किसी हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और वजन कम करने में मदद भी मिलेगी। अपनी मार्निंग टी में आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन दूध वाली चाय का सेवन खाली पेट न करें। 

इसे भी पढ़े- वजन कम करने के लिए पिएं अजवाइन और अदरक की चाय, एक्सपर्ट से जानें इसे पीना का सही तरीका

खाली पेट न लें

खाली पेट दूध की चाय पीने से आपको अपच, एसिडिटी, पेट दर्द और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए चाय का सेवन नाश्ते या स्नैक्स टाइम पर करें। इससे शरीर को चाय के गुण भी मिलेंगे और वेट लॉस करना आसान होता जाएगा। 

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही जारी रखें।

 

Read Next

शरीर में अगर हैं ये 6 समस्याएं तो न पिएं क्रैनबेरी जूस, बिगड़ सकती है स्थिति

Disclaimer