Who Should Not Drink Cranberry: सेहत के लिए क्रैनबेरी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, K, जैसे विटामिन के साथ ही कॉपर, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, सी और ई भी होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। अगर आप नियमित क्रैनबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे कई रोगों का जोखिम कम होता है। साथ ही, कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या क्रैनबेरी जूस का सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है? क्या इसका सेवन पूरी तरह सुरक्षित होता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
क्या क्रैनबेरी सभी के लिए अच्छी है- Is Cranberry Good For Everyone In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "यह सही है कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए क्रैनबेरी का सेवन बहुत लाभकारी साबित होता है। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसके सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर हम देखते हैं कि बहुत से लोग क्रैनबेरी का जूस नियमित रूप से सेवन करते हैं। कई स्वास्थ्य समस्याओं में डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह जल्द रिकवरी में मदद करता है। लेकिन ऐसा सभी स्थितियों के साथ नहीं है, कुछ समस्याओं में क्रैनबेरी जूस का सेवन आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।" यहां कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दी गए हैं, जिनमें आपको डॉक्टर की सलाह के बिना क्रैनबेरी जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या क्रैनबेरी जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद करती है? एक्सपर्ट से जानें
किन लोगों को क्रैनबेरी जूस नहीं पीना चाहिए- Who Should Not Drink Cranberry Juice In Hindi
1. प्रेगनेंट महिलाएं: गर्भवती महिलाओं के लिए क्रैनबेरी जूस नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
2. एस्पिरिन लेने वाले लोग: अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं, तो आपको क्रैनबेरी जूस पीने से बचना चाहिए।
3. पेट संबंधी समस्याओं में: अगर कोई व्यक्ति पहले से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है, तो क्रैनबेरी जूस पीने से उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
4. किडनी स्टोन: क्रैनबेरी जूस किडनी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन अगर किसी को पहले से किडनी स्टोन की समस्या है, तो यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: किडनी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है क्रैनबेरी जूस, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सही मात्रा
5. यूरिन में इन्फेक्शन: क्रैनबेरी जूस भले ही यूटीआई से बचाव में मदद करता है, लेकिन अगर किसी को पहले से यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन है, तो उन्हें एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
6. दस्त की समस्या: जिन लोगों को दस्त और लूज मोशन की समस्या रहती है, तो क्रैनबेरी जूस पीने से उनके लक्षण बिगड़ सकते हैं।
All Image Source: Freepik