Side Effect Of Drinking Amla Juice On Empty Stomach: आंवला का सेवन कई वर्षों से किया जा रहा है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बालों और स्किन के अलावा, पाचन क्रिया के लिए भी आंवला फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। शरीर के मोटापे को कम करने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। वैसे को आंवला जूस (Amla Juice) पीना भी फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। खाली पेट आंवला का जूस अधिक पीने से आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि खाली पेट आंवला जूस पीने से क्या नुकसान (Side Effect Of Drinking Amla Juice On Empty Stomach) हो सकते हैं?
खाली पेट आंवला जूस पीने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? - Side Effect Of Drinking Amla Juice On Empty Stomach In Hindi
पाचन संबंधी समस्याएं होना - Digestion Problem
आंवला का जूस प्राकृतिक रूप से एसिडिक नेचर का होता है। खाली पेट आंवला जूस अधिक मात्रा में पीने से पाचन तंत्र खराब होने की समस्या हो सकती है, जो पेट दर्द, ऐंठन, और डायरिया की समस्या को बढ़ा सकती है। इससे एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है।
पेट में जलन होना - Burning Sensation in Stomach
आंवले का जूस खाली पेट पीने से लोगों को पेट में जलन की समस्या हो सकती है। लगातार कई दिनों तक अधिक मात्रा में आंवला का जूस पीने से पेट संवेदनशील हो सकता है। दरअसल, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या वाले लोगों को आंवला का जूस सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।
शुगर लेवल प्रभावित होना - Low Sugar Level
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम होता है उनको आयुर्वेदाचार्य की सलाह के बाद ही आंवला का जूस पीना चाहिए। दरअसल, आंवला का जूस ब्लड शुगर को तेजी से कम कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले ही लो होता है उनको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
डिहाइड्रेशन की संभावना - Increase Dehydration
आंवला जूस पीन से व्यक्ति को बार-बार यूरिन आ सकती है। आंवला में ड्यूरेटिक गुण होते हैं, जो बॉडी को तेजी से डिटॉक्स करते हैं। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। लेकिन, इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसके वजह से थकान बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: एक दिन में कितना आंवला खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें
Side Effect Of Drinking Amla Juice On Empty Stomach: आंवला जूस के फायदे अपनी जगह हैं, लेकिन इसका खाली पेट सेवन करना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। यदि आपको इसके सेवन से कोई समस्या महसूस होती है, तो इसे पीना बंद करें। साथ ही, इसका सेवन अपनी इच्छा से न करें, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।