How Much Amla Is Safe To Consume In A Day: भारत में सदियों से आंवला का सेवन किया जा रहा है। इसमें आयरन, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, कैल्शयिम और ऐन्थो साइनिन आदि कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह न सिर्फ आपके स्किन और हेयर के लिए लाभकारी होता है, बल्कि यह आपकी सेहत को भी कई तरह के रोगों से बचाने में मदद करता है। आप आंवला को जूस, मुरब्बा, पाउडर व सब्जी के साथ सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। यही वजह है कि इसका उपायोग कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है। साथ ही, व्यक्ति की पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। लेकिन, एक निश्चित मात्रा में ही आंवला का सेवन करना चाहिए। यदि आप जरुरत से ज्यादा आंवला का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि एक दिन में कितनी मात्रा में आंवला का सेवन करना सुरक्षित माना (How Much Amla Is Safe To Consume In A Day) जाता है?
आंवले से क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Amla In Hindi
- आंवला में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र (Digestion) को बेहतर करते हैं। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
- आंवला का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- आंवला कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और हृदय को स्वस्थ (Heart health) रखने में सहायक है।
- यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित करता है और नसों को मजबूत करता है।
- आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। ऐसे में आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
एक दिन में कितना आंवला खा सकते हैं? - How Much Amla To Eat In a Day In Hindi
आंवला का तासीर ठंडी होती है। यदि आपको इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानते हैं कि एक दिन में कितना आंवला का सेवन किया जा सकता है।
- बच्चे और युवाओं के लिए: 1 से 2 आंवला प्रति दिन खाए जा सकते हैं।
- वयस्कों के लिए: 2 से 3 आंवला खाना पर्याप्त होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आंवला हार्ट के लिए फायदेमंंद होता है? डॉक्टर से जानें
How Much Amla Is Safe To Consume In A Day: आंवले का अधिक सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह से आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अधिक आंवला खाने से ब्लड शुगर लेवल ज्यादा लो सकता है। ऐसे में यदि आपको पहले से कोई समस्या या रोग हो तो आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर की सलाह के बाद ही आंवला का सेवन करें।