Doctor Verified

क्या आंवले को नमक के साथ खाना सही है? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से

Is it Good to Eat Amla with Salt : आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि आंवले को नमक के साथ खा सकते हैं या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आंवले को नमक के साथ खाना सही है? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से


Is it Good to Eat Amla with Salt : आंवला का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में यह फल सुपरफूड से कम नहीं होता है। रोजाना आंवला खाकर आप खुद को कई तरह की समस्याओं से बचा सकते हैं। हालांकि, आपको आंवला खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। कई लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि अन्य फलों की तरह आंवले को नमक के साथ खाना सही है या नहीं? अगर कोई व्यक्ति आंवले को नमक के साथ खाता है, तो उसकी सेहत पर कैसा असर होगा? आपके मन में उठने वाले इन सवालों का जवाब आयुर्वेद के पास है। आइए इस बारे में Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) से जानते हैं।

आंवले को नमक के साथ खाना चाहिए?- Should Amla be Eaten with Salt

amla and salt

जी हां, आप आंवले को नमक के साथ खा सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, आंवले में नमक के अलावा सभी रस पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप आंवले को नमक के साथ खाएंगे, तो यह संपूर्ण हो जाता है। साथ ही, अगर आपको आंवले में मौजूद खट्टापन बहुत ज्यादा लगता है, तो आप इसे नमक डालकर बैलेंस कर सकते हैं। आंवला और नमक का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता है।

नमक के साथ आंवला रोजाना खा सकते हैं?- Can Amla be Eaten with Salt Every Day

जी हां, आप नमक और आंवले के कॉम्बिनेशन का रोजाना सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर और सेहत को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।  इसके लिए आप आंवलों के टुकड़े काटकर, इसमें नमक मिलाकर स्टोर करके रख सकते हैं। अब रोजाना एक टुकड़े को निकालकर खा लें। आइए अब आंवला खाने से शरीर को होने वाले फायदे जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- औषधीय गुणों से भरपूर हैं आंवला के पत्ते, इन्हें खाली पेट चबाने से मिलते हैं ढेरों फायदे

आंवला खाने से होने वाले फायदे- Benefits of Eating Amla

पाचन-तंत्र को फायदा

आंवले के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे वजन घटाने और पाचन-तंत्र को सुधारने में मदद मिल सकती है। आंवले को खाली पेट खाने से पाचन में सुधार होता है। इससे अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

रोजाना आंवले खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है। इस फल को खाकर आप फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना खाली पेट आंवला खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

आंवले में क्रोमियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे ब्लड शुगर और डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आपको रोजाना आंवले का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- शहद में आंवला भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

कुल मिलाकर, आप आंवले के फायदों को बढ़ाने के लिए इस फल का नमक के साथ सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। साथ ही, खट्टास भी कम हो जाती है। बता दें कि अगर आप कच्‍चा आंवला खाना चाहते है, तो एक दिन में एक-दो या ज्यादा से ज्यादा तीन आंवले खा सकते हैं। अगर आप इस फल का जूस पी रहे हैं, तो रोजाना 20-30 मिलीलीटर जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Read Next

इन 5 परिस्थितियों में नहीं करवाना चाहिए पंचकर्म, आयुर्वेदाचार्य ने खुद बताया इसका कारण

Disclaimer