Amla Benefits For Reproductive Health: रोज आंवला खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें वायरल और इंफेक्शन के लड़ने की क्षमता होती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। आंवला इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है और त्वचा व बालों को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। महिलाओं और पुरुषों को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी आंवला खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या प्रजनन स्वास्थ्य के लिए आंवला सच में फायदेमंद होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइये लेख में जानें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।
क्या प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला खाना चाहिए? Is Amla Effective For Reproductive Health
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ श्रेय कहते हैं प्रजनन क्षमता के लिए आंवला खाना फायदेमंद है। लेकिन यह अप्रत्यक्ष रूप से सेहत के लिए फायदेमंद है। आंवला का सेवन करने से एजिंग कंट्रोल रहती है। यह बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। साथ ही, शरीर में उम्र के लक्षण जल्दी नजर आने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया, आंवला और पुदीने की पत्तियों का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
प्रजनन क्षमता बढ़ाने में आंवला कैसे फायदेमंद है? How Effective Is Amla For Reproductive Health
आयुर्वेद के मुताबिक आंवला महान रसायन माना गया है। इसके सेवन से बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। उम्र बढ़ने के कारण प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। क्योंकि शरीर के अंग कमजोर होने से प्रजनन स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। यह शरीर के लिए नैचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। लेकिन इसे सेक्सुअल टॉनिक नहीं कहा जा सकता है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से केवल प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर बनाने के लिए आंवला फायदेमंद है। यह पीरियड्स साइकिल को रेगुलेट करने में मदद करता है। पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में भी आंवला फायदेमंद है। महिलाओं में हार्मोनल इशुज बैलेंस करने और पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आंवला खाना फायदेमंद है।
डेली डाइट में आंवला का सेवन करने के तरीके- How To Add Amla In Daily Diet
- आप सुबह खाली पेट आंवला के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
- लंच या डिनर में आप आंवले का अचार या इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। इसे सब्जी में मिलाकर भी रोज खाया जा सकता है।
- सेहत के लिए आंवले की चाय या मुरब्बा खाना भी फायदेमंद है। इससे खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा और आपको आंवले से मिलने वाले सभी पोषक तत्व मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- PCOS और PCOD में आंवला खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से
लेख में हमने जाना कि प्रजनन स्वास्थ्य के लिए आंवला खाना क्यों फायदेमंद है। इसके साथ ही, डेली डाइट में आंवला खाना किस तरह खाना ज्यादा फायदेमंद है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।