Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Doctor Verified

खूबसूरत त्वचा से लेकर गुड हार्मोनल हेल्थ तक, एक्सपर्ट से जानें आंवला और मुलेठी के फायदे

आंवला और मुलेठी के फायदे: आयुर्वेद में कुछ फूड्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवला और मुलेठी एक ऐसा ही फूड कॉम्बिनेशन है। एक्सपर्ट से जानते हैं इनके सेवन का तरीका।

आंवला और मुलेठी के फायदे: आयुर्वेद में कई समस्याओं का हल है। लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट इसका सबसे बड़ा फॉर्मूला है। दरअसल, प्रकृति में ऐसी कई चीजें है जिनका आप सही तरीके से सेवन करें तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। जैसे कि आंवला (amla) और मुलेठी (mulethi), दोनों का एक साथ सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। ये दोनों ही शरीर के डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देने के साथ शरीर में अग्नि तत्व को बढ़ावा देता है। इतना ही नहीं इन दोनों का एक साथ सेवन आपके सेल्स, टिशूज को हेल्दी रखने के साथ एक सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद (Amla mulethi ke fayde) कर सकता है। इसके अलावा इन दोनों के कई फायदे हैं। जानते हैं Dr. Rini Vohra Shrivastava, Scientific Advisor, Maharishi Ayurveda से।

आंवला और मुलेठी के फायदे-Amla and mulethi benefits in Hindi

आंवला (Emblica officinalis) और मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) दोनों ही शरीर के तमाम धातुओं को बैलेंस करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये टिशूज को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं जिस वजह से ये शरीर के अलग-अलग फंक्शन में मददगार साबित हो सकते हैं। लेकिन ये दोनों सबसे अच्छे डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह काम करते हैं जो कि शरीर में वात-पित्त-कफ बैलेंस करने में मददगार हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। जैसे

हार्मोनल संतुलन के लिए आंवला और मुलेठी

आयुर्वेद में, प्रजनन स्वास्थ्य और हार्मोनल हेल्थ आंतरिक रूप से समग्र जीवन शक्ति से जुड़ा हुआ है, जो ओजस (Ojas) द्वारा नियंत्रित होता है। आंवला और मुलेठी का सेवन ओजस बढ़ाने में मददगार है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर का स्टैमिना बढ़ाने वाला है। आंवला और मुलेठी, शरीर के अग्नि (पाचन अग्नि-digestive fire) को बढ़ाने और पाचन क्रिया को हेल्दी रखने का काम करते हैं। ये दोनों मिलकर हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि खराब पाचन से विषाक्त पदार्थ जमा सकते हैं, जिससे हार्मोनल हेल्थ खराब होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद है आंवला और मुलेठी

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर आंवला रस धातु (प्लाज्मा) को गहराई से पोषण देता है और सेलुलर फंक्शन को बढ़ावा देता है। मुलेठी स्किन को इंफेक्शन से बचाने का काम करती है। आंवला और मुलेठी शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करते हैं और पित्त दोष को भी शांत करते हैं, जिससे साफ त्वचा और मजबूत बाल बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही ये दोनों स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं जिससे एजिंग के लक्षणों से आप बच सकते हैं।

mulethi amla benefits for skin

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं आंवला और काले तिल का हेयर मास्क, दूर होगी बालों की समस्याएं

फैट कम करने वाला

यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को जमा होने से रोकती है। आंवला और मुलेठी, दोनों ही अग्नि तत्व को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं और आंतों में जमा गंदगी को साफ करते हैं। साथ ही इन दोनों का सेवन कब्ज की समस्या से बचाने और पेट साफ रखने में मदद करते हैं। इससे फैट कम होता और वेट बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है।

तनाव कम करने में मददगार है आंवला और मुलेठी

मुलेठी, अपने तंत्रिका टॉनिक गुणों के लिए जानी जाती है और इसलिए ये स्ट्रेस फ्री रखने में मददगार है। आंवला और मुलेठी दोनों ही हार्मोन्स और तनाव से संबंधित असंतुलन को कम करते हैं। इसके एडाप्टोजेनिक गुण वात और पित्त दोषों को संतुलित करने में सहायता करते हैं। ये नसों को गहन पोषण और लचीलापन को बढ़ावा देते हैं। इस प्रकार से ये फूड कॉम्बिनेशन न्यूरॉन्स को रिलैक्स करने और एक अच्छी नींद पाने में मददगार है।

आंवला और मुलेठी का सेवन कैसे करें-How to have amla mulethi

आंवला और मुलेठी के पाउडर को आप पानी में मिलाकर ले सकते हैं। आप ताजे आंवले के रस को गर्म पानी में एक चुटकी मुलेठी पाउडर के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप आंवला और मुलेठी दोनों को उबालकर भी इस पानी को पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को मुलेठी खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खिलाने का तरीका

आंवला और मुलेठी रोज ले से सकते हैं-Can mulethi amla be consumed daily?

आंवला और मुलेठी, दोनों को रोज लेने से बचें। क्योंकि इन दोनों का ज्यादा सेवन आपके शरीर के नेचुरल पीएच को बिगाड़ सकते हैं। इसके अलावा मुलेठी ज्यादा लेने से शरीर में पोटेशियम कम हो सकता है और सोडियम बढ़ सकता है। इससे शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए रोज आंवला और मुलेठी लेने से बचें और अगर आप इन्हें लेना भी चाहते हैं तो पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह लें।

Read Next

ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सीड्स, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 13, 2025 17:02 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content