Doctor Verified

कब्ज की समस्या में कैसे फायदेमंद है जमालगोटा, जानें उपयोग का सही तरीका

कब्ज की समस्या आज के समय में बहुत तेजी से बढ़ गई है, जिससे राहत पाने के लिए कई लोग जमालगोटा का सेवन करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पेट साफ न होने पर जमालगोटा का सेवन कितना फायदेमंद है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज की समस्या में कैसे फायदेमंद है जमालगोटा, जानें उपयोग का सही तरीका


Benefits Of Jamalgota For Constipation in Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान की आदतें और शारीरिक गतिविधियां अक्सर गट हेल्थ को प्रभावित करती हैं। आज के समय में लोगों को कब्ज, गैस, पाचन और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है, जो न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं, बल्कि आपके रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित करते हैं। कब्दी की समस्या भी एक ऐसी समस्या है, जिससे हर उम्र के लोग यानी बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग सभी परेशान रहते हैं। कब्ज की समस्या के कारण अक्सर लोगों को मल त्यागने में परेशानी होती है या पेट सही तरह से साफ नहीं होता है। ऐसे में कब्ज लाने के लिए आयुर्वेद में जमालगोटा जड़ी-बूटी को बेहतरीन माना जाता है। लेकिन कब्ज में जमालगोटा लेना कितना फायदेमंद है और इसका उपयोग कैसे करना चाहिए, आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं।

कब्ज के लिए जमालगोटा के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Jamalgota For Constipation in Hindi?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए जमालगोटा का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, इसका सेवन आप अपातकाल स्थिति में ही करें, नियमित रूप से इसे अपनी डाइट में शामिल करने से बचें। जैसे अगर आपको 1 या 2 दिन से कब्ज की समस्या हो रही है तो ही आप जमालगोटा का सेवन अपने डॉक्टर या किसी अन्य आयुर्वोदिक डॉक्टर की सलाह पर करें। जमालगोटा आपके आंतों की गति को तेज करता है, मल त्याग को बढ़ावा देता है, और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसक करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके बीजों में क्रोटोनिक एसिड होते हैं, जो शरीर पर रेचक प्रभाव डालते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार कब्ज की समस्या होने पर जमालगोटा खाना सही है? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से

Jamalgota Benefits

कब्ज के लिए जमालगोटा का उपयोग कैसे करें? - How To Use Jamalgota Seeds For Constipation in Hindi?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, कब्ज की समस्या में जमालगोटा का सेवन सिर्फ 1 या 2 दिन कब्ज की समस्या रहने पर करना चाहिए। अगर आपको इससे ज्यादा दिनों तक कब्ज की समस्या बनी रहती है तो जमालगोटा का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति कोमा में है, या उसे कोई पुरानी स्वास्थ्य से पाचन से जुड़ी बीमारी है तो उन्हें कब्ज की समस्या या किसी भी कारण जमालगोटा का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, 4 से 5 दिन तक कब्ज की समस्या बनी रहने पर जमालगोटा का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि जमालगोटा आपके आंतों की गति को बहुत तेज कर देता है। इतने दिन तक मल त्याग न होने पर वायु के कारण मल सुख जाता है, जिससे प्रेशर लगाने पर आपको तेज दर्द हो सकता है और ब्रेस्टफीडिंग मदर और प्रेग्नेंसी के दौरान भी इसका सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: जमालगोटा तेल के इस्तेमाल से हो सकते हैं ये 4 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

निष्कर्ष

जमालगोटा कब्ज की समस्या में बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन, फिर भी इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक इसके सेवन से आपके गट और पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करने से पहले हमेशाा किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करें और सीमित मात्रा में ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

Image Credit: Freepik

Read Next

वटांकुर (बरगद की कोंपल) से पाएं बेदाग और ग्लोइंग त्वचा, जानें आयुर्वेदिक फायदे

Disclaimer