Expert

कब्ज की समस्या दूर करने में फायदेमंद है कौवा मूवमेंट, मल त्याग होगा आसान

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी करें। ऐसे में कौवा मुद्रा कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज की समस्या दूर करने में फायदेमंद है कौवा मूवमेंट, मल त्याग होगा आसान

Crow Movement For Constipation in Hindi: खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदते अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है। खासकर, आज के समय में लोगों को कब्ज की परेशानी होना भी काफी आम बन चुका है। कब्ज के कारण मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है, और आपको पेट में दर्द, ऐंठन और जी मिचलाना जैसी समस्या होती है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो कब्ज को आसान बना सकता है। इसके अलावा, योगासन भी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। कौवा मुद्रा भी कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इसे काकासन के नाम से भी जाना जाता है, जो एक आसान लेकिन कब्ज में काफी प्रभानी मुद्रा है। ऐसे में आइए हेल्थ और योग एक्सपर्ट मयूर कार्तिक से जानते हैं कि कब्ज में कौवा मुद्रा करने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे करना चाहिए?

कब्ज में कौवा मुद्रा करने के फायदे - Benefits Of Doing Crow Pose in Constipation in Hindi

  • कौवा मुद्रा करने से आपके पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है, जो मल त्याग को उत्तेजित करने में मदद करता है।
  • यह मुद्रा पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देकर और आंत की गतिशीलता में सुधार करके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखने के लिए खाएं ये 5 हाई फाइबर फूड्स

  • कौवा पोज करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जो कब्ज की समस्या को बढ़ने से रोक सकता है।
  • यह आसन पाचन अंगों के ब्लड फ्लो में सुधार करता है, जो स्वस्थ पाचन और गट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है।
Crow Movement For Constipation

कौवा मुद्रा कैसे करें? - How To Do Crow Pose Step By Step in Hindi?

  • सबसे पहले अपने पैरों को हिप्स की चौड़ाई से अलग रखें, फिर अपने घुटनों को मोड़ें और शरीर को बैठने की मुद्रा में नीचे करें।
  • इसके बाद अपने हाथों को जमीन पर रखें, कंधे की चौड़ाई से अलग रखते हुए अपनी उंगलियों को फैलाएं।
  • फिर अपनी एड़ियों को जमीन से उठाएं और अपने पैरों की एड़ियों पर संतुलन बनाने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: क्या कब्ज से पेट में कीड़े हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें पेट में कीड़े होने के कारण

  • अब अपने पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ें, नाभि को अपनी रीढ़ की हड्डी की ओर खींचकर अपनी मांसपेशियों को एक्टिव करें।
  • अपने पेट के अंगों पर हल्का दबाव महसूस करते हुए, 5 से 10 गहरी सांसों तक कौवा मुद्रा में बने रहें।

निष्कर्ष

कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप खाली पेट इस मुद्रा का अभ्यास करें। ऐसा करने से कौवा मुद्रा करने के दौरान आपको बेचैनी और मतली की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही अपने शरीर की सुनें, और कब्ज से राहत पाने के लिए इस मुद्रा को करने के साथ अपने खान-पान के तरीकों में भी बदलाव करने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

खाना खाने के तुरंत बाद करें ये 4 काम, भोजन को आसानी से पचाने में मिलेगी मदद

Disclaimer