Doctor Verified

सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखने के लिए खाएं ये 5 हाई फाइबर फूड्स

सर्दियों के मौसम में खानपान में लापरवाही के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर बढ़ जाती हैं। यहां जानिए, फाइबर के लिए सर्दियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखने के लिए खाएं ये 5 हाई फाइबर फूड्स


सर्दियों के मौसम में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतों के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ठंड का असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है, जिससे शरीर में भारीपन, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में शरीर का तापमान गिरता है, और इसके साथ ही लोग पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है। इसके अलावा सर्दियों में ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन भी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है, जो भोजन के ठीक से पचने में रुकावट डालता है। पाचन में सुधार लाने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना जरूरी हो जाता है। इस लेख में डाइटिशियन, गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition), सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखने के लिए हाई फाइबर फूड्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

सर्दियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? - What Is The Best Food To Eat In Winter

1. ओट्स और जौ - Oats and Barley

ओट्स और जौ दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं, जो सर्दियों में पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ओट्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पेट में पानी अवशोषित (सोख लेता है) कर के पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। जौ का सेवन विशेष रूप से कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इन दोनों को नाश्ते के रूप में या किसी भी प्रकार के सलाद और सूप में शामिल किया जा सकता है। ओट्स और जौ से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा, जिससे आप ओवरईटिंग से बचेंगे और पाचन संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में परेशान कर रही हैं पाचन संबंधी समस्याएं, राहत पाने के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय 

2. शकरकंद और गाजर - Sweet Potatoes and Carrots

शकरकंद और गाजर दोनों ही विटामिन ए, बी और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं। इन सब्जियों का सेवन सर्दियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, जबकि गाजर में मौजूद फाइबर कब्ज को रोकने में मदद करता है। इनका सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को पोषण प्रदान करता है। आप इन दोनों को सूप, सब्जियों या हलवे के रूप में खा सकते हैं।

high fiber foods sweet potato

इसे भी पढ़ें: लंच के दौरान रखें इन 3 नियमों का ध्यान, डाइजेशन रहेगी दुरुस्त और दूर होंगी पाचन संबंधी समस्याएं

3. दालें - Lentils

दालें, फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स हैं। इनका सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को जरूरी प्रोटीन भी प्रदान करता है। दालों में मौजूद फाइबर पेट की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। खासकर सर्दियों में गर्म दालों का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए लाभकारी होता है। दालों को सूप, करी या रोटियों के साथ खाया जा सकता है।

4. मेवे और बीज - Nuts and Seeds

मेवे और बीज, जैसे कि बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स, फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इनका सेवन पाचन में सुधार करता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।

5. हरी पत्तेदार सब्जियां और क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स - Leafy Greens and Cruciferous Vegetables

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ, तथा क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स जैसे ब्रोकली और फूलगोभी फाइबर से भरपूर होती हैं। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन पाचन के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों में इनका सेवन सलाद, सूप या सब्जी के रूप में किया जा सकता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में पाचन को सही रखना जरूरी है और इसके लिए हाई फाइबर फूड्स का सेवन करना सबसे अच्छा तरीका है। ओट्स, जौ, शकरकंद, गाजर, दालें, मेवे, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में शामिल करने से पाचन में सुधार होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सही मात्रा में भोजन न करने से शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer