Expert

क्या ज्यादा फाइबर खाना भी कर सकता है कब्ज? एक्सपर्ट से जानें

Can fiber cause constipation: हम सभी ने सुना है कि फाइबर हमारी डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए जरूरी है, इसे रोज़ाना डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है ताकि पाचन सही रहे। यहां जानिए, क्या ज्यादा फाइबर खाना भी कब्ज कर सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा फाइबर खाना भी कर सकता है कब्ज? एक्सपर्ट से जानें

Can fiber cause constipation: आजकल लोग अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और बीजों जैसी फाइबर युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। फाइबर को अक्सर पाचन सुधारने और कब्ज दूर करने वाला सुपरफूड माना जाता है। यही कारण है कि यह हर हेल्दी डाइट प्लान का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ज्यादा फाइबर खाने से भी कब्ज हो सकती है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से बात की-


इस पेज पर:-


क्या ज्यादा फाइबर खाने से कब्ज होती है? - Can eating too much fiber cause constipation

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि फाइबर दो प्रकार का होता है, घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर पानी में घुलकर जेल जैसी बनावट बनाता है और आंतों में पदार्थ को नरम करता है। वहीं, इनसोल्युबल यानी अघुलनशील फाइबर आंतों की दीवारों को स्क्रब करता है और मल के वजन को बढ़ाता है, जिससे पाचन आसान होता है। सही मात्रा में फाइबर खाने से पाचन तंत्र एक्टिव रहता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहता है।

इसे भी पढ़ें: क्या शारीरिक गतिविधियों की कमी कब्ज की समस्या का कारण बन सकती है? डॉक्टर से जानें

  • अर्चना जैन के अनुसार, फाइबर की ज्यादा मात्रा लेने से आंतों में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।
  • जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, तो यह मल को कठोर बना सकता है।
  • इसका मतलब है कि केवल फाइबर खाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पर्याप्त पानी पीना और संतुलित डाइट रखना भी जरूरी है।
  • उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति सिर्फ ब्रेड, जौ, फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करता है और पानी कम पीता है, तो यह फाइबर-इंड्यूस्ड कब्ज का कारण बन सकता है।

फाइबर लेने का सही तरीका

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि दिन में लगभग 25-30 ग्राम फाइबर पर्याप्त है। इसे आप फल सेब, नाशपाती, जामुन, सब्जियों पालक, ब्रोकली, गाजर, साबुत अनाज ओट्स, ब्राउन राइस, जौ, बीज और नट्स अलसी, चिया, बादाम से ले सकते हैं। साथ ही, फाइबर के साथ पानी और हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीना मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: काफी कारगर है कब्ज में गुड़मार का सेवन, आंतों की सफाई में है मददगार

Can fiber cause constipation

फाइबर से कब्ज होने पर क्या करें?

  • धीरे-धीरे फाइबर बढ़ाएं, अचानक मात्रा न बढ़ाएं।
  • पर्याप्त पानी और गुनगुना पानी पिएं।
  • हल्की एक्सरसाइज और वॉक करें, इससे पाचन एक्टिव रहता है।
  • कब्ज होने पर डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें।

निष्कर्ष

अधिकांश लोग यह मानते हैं कि फाइबर हमेशा पाचन में मदद करता है लेकिन डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ज्यादा फाइबर और कम पानी का संयोजन कब्ज का कारण बन सकता है। इसलिए फाइबर को संतुलित मात्रा में, पानी के साथ और विभिन्न सोर्स से लेना चाहिए। सही मात्रा में फाइबर आपके पाचन तंत्र, वजन कंट्रोल और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा से समस्याएं भी हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • कब्ज होने के मुख्य कारण क्या हैं?

    कब्ज का मुख्य कारण फाइबर की कमी, पानी की कमी, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, स्ट्रेस या कुछ दवाइयां हो सकती हैं।
  • पानी कब्ज में मदद करता है?

    पर्याप्त पानी पीने से आंतों में मल नरम रहता है और आसानी से बाहर निकलता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है।
  • क्या वॉक करने से कब्ज कम होता है?

    हल्का एक्सरसाइज, योग और वॉक आंतों की मांसपेशियों को एक्टिव करते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है।

 

 

 

Read Next

हर सुबह हल्दी वाला पानी पीना सच में सूजन कम करता है? डाइटिशियन से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 05, 2025 14:23 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS