Doctor Verified

मानसून में खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, कब्ज और गैस से मिलेगा छुटकारा

High Fiber Foods: मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-कब्ज और गैस होना बेहद आम है। ऐसे में आप फाइबर रिच फूड्स का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, कब्ज और गैस से मिलेगा छुटकारा


High Fiber Foods in Hindi: मानसून में अक्सर फास्ट फूड्स और तला-भुना खाने की क्रेविंग होती है। इस मौसम में स्नैक्स के तौर पर अधिकतर लोग समोसा, ब्रेड पकौड़ा, पिज्जा, कचौड़ी आदि खाना बेहद पसंद करते हैं। अधिक मात्रा में जंक और फास्ट फूड का सेवन करने से पाचन-तंत्र पर असर पड़ता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-कब्ज, गैस और एसिडिटी से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आपको फाइबर युक्त भोजन का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर, पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। फाइबर, पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। इसलिए मानसून में आपको फाइबर युक्त भोजन जरूर शामिल करना चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें, मानसून में कौन-से फाइबर वाले फूड्स खाने चाहिए (Monsoon ke Liye Fiber Rich Foods)

मानसून के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स- Fibre Rich Foods for Monsoon in Hindi

banana

1. केला खाएं

मानसून में केला खाना बेहद फायदेमंद होता है। इस मौसम में आपको अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। केला विटामिन्स और फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। अगर आप रोजाना केले सेवन करेंगे, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पाचन-तंत्र मजबूत बनेगा और कब्ज आदि से छुटकारा मिलेगा। केले को पाचन के लिए सुपरफूड माना जाता है। 

2. नाशपाती

मानसून में नाशपाती आसानी से मिल जाते हैं। नाशपाती फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स होता है। आपको बता दें कि एक मध्यम आकार के नाशपाती में 6 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसलिए मानसून में फाइबर की पूर्ति के लिए आप रोजाना एक नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रोज एक नाशपाती खाएंगे, तो इससे कब्ज और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगा। नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन के और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन 4 तरीकों से करें अमरूद का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट

3. भुट्टा

मानसून में लोग भुट्टा खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में अधिकतर लोगों को भुट्टा खाते हुए देखा जा सकता है। भुट्टा स्वादिष्ट होने के साथ ही, पौष्टिक भी होता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। भुट्टा खाने से कब्ज और गैस से भी छुटकारा मिलता है। दरअसल, भुट्टे में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम भुट्टे में लगभग 2.4 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है।

4. तोरई की सब्जी

मानसून में तोरई की सब्जी खाना बेहद फायदेमंद होता है। तोरई संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप अपनी रेगुलर डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। तोरई खाने से पेट आसानी से साफ होता है। यह पाचन की कई अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है। दरअसल, तोरई में डाइटरी फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसमें पानी भी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। आपको बता दें कि तोरई में विटामिन सी, मैग्नीशियम और विटामिन 6 जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- खाली पेट अमरूद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, कब्ज के लिए कारगर घरेलू उपाय

5. ओट्स

ओट्स विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। मानसून में ओट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ओट्स खाने से मानसून में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से ओट्स खाएंगे, तो इससे पाचन की समस्याओं से बचा जा सकता है। ओट्स में फाइबर अधिक होता है। नाश्ते में ओट्स का सेवन करना सही होता है। ओट्स को दूध के साथ या सब्जी के साथ बनाया जा सकता है।

मानसून में फाइबर रिच डाइट लेने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके लिए आप केला, नाशपाती, भुट्टा, तोरई और ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों में फाइबर अधिक होता है, जो पेट के लिए अच्छा होता है।

Read Next

क्या स्‍पार्कलिंग वाटर वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे नुकसान

Disclaimer