
Physical Inactivity Cause Constipation in Hindi: कब्ज एक पेट से जुड़ी आम समस्या है, जिसमें मल कठोर हो जाता है, मरीज का पेट ठीक से साफ नहीं होता और मल त्याग में कठिनाई होती है। अगर कब्ज की दिक्कत पुरानी हो जाए तो मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। लगभग हर उम्र के लोगों को कभी न कभी कब्ज की समस्या होती है। कब्ज की समस्या सिर्फ आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि मूड और एनर्जी को भी प्रभावित करती है। ऐसे में कई लोगों में शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। हालांकि, कई लोग इस बात पर भरोसा नहीं करते हैं, उन्हें लगता है कि कब्ज की समस्या सिर्फ खानपान से जुड़ी होती है। ऐसे में आइए आज के इस लेख में पुणे के पिंपरी स्थित डीपीयू सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरनल मेडिसिन कार्डियो डायबिटिक केयर के डॉ. स्वप्निल पाटिल (Dr Swapnil Patil, Assistant Professor Internal Medicine Cardio Diabetic Care at DPU Super Specialty Hospital, Pimpri Pune) से जानते हैं कि क्या शारीरिक गतिविधियों की कमी से कब्ज हो सकता है?
इस पेज पर:-
क्या फिजिकल एक्टिविटी की कमी कब्ज का कारण बनती है? - Can low physical activity cause constipation in hindi?
डॉ. स्वप्निल पाटिल का कहना है कि हां, फिजिकल एक्टिविटी की कमी से कब्ज की समस्या हो सकती है। यह कनेक्शन बेसिक ह्यूमन फिजियोलॉजी से जुड़ा है। दरअसल, जब आप अपने शरीर को हिलाते-डुलाते हैं, तो आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हिलाने में मदद करते हैं। एक्सरसाइज करने से आंतों की मांसपेशियों के रिदमिक कॉन्ट्रैक्शन को स्टिम्युलेट करने में मदद मिलती है, इस प्रोसेस को पेरिस्टलसिस कहते हैं। ये कॉन्ट्रैक्शन एक हल्की, अंदरूनी लहर की तरह काम करती हैं, जो स्टूल को रेक्टम की ओर धकेलते हैं। एक सेडेंटरी लाइफस्टाइल यानी खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस नेचुरल स्टिम्युलेशन को कम करती है, जिससे गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट जिसे कोलोनिक ट्रांजिट टाइम के नाम से भी जानते हैं, वह धीमा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज के दौरान पानी कितनी मात्रा में पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
वेस्ट मटेरियल कोलन में जितना ज्यादा समय तक रहता है, उतना ही ज्यादा शरीर का पानी उससे एब्जॉर्ब होकर शरीर में वापस जाता है। इससे स्टूल सूखा, सख्त और ज्यादा टाइट हो जाता है, जिसे पास करना मुश्किल और अक्सर दर्दनाक होता है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि फिजिकल एक्टिविटी आंत के नर्वस सिस्टम पर पॉजिटिव असर डालती है और यह आंत के बैक्टीरिया के हेल्दी बैलेंस को भी बढ़ावा दे सकती है। इसलिए, कब्ज की समस्या से बचाव और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
-1764853797751.jpg)
इसे भी पढ़ें: चिवड़ा या पोहा खाने से होती है कब्ज? जानें खाने का सही तरीका जिससे पेट रहेगा साफ
कब्ज होने के अन्य कारण - Causes Of Constipation in Hindi
फिजिकल एक्टिव न रहना कब्ज होने का एक बड़ा कारण है, लेकिन कब्ज इसके अलावा अन्य कई कारणों से भी हो सकता है और आमतौर पर कई कारण एक-दूसरे से जुड़े हुए हो सकते हैं, जैसे-
- डाइट: डाइटरी फाइबर का कम सेवन करने और शरीर में पानी की कमी के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
- मल रोकना: मल त्याग आने के बाद भी उसे रोकने से कब्ज की समस्या बन सकती है।
- हेल्थ कंडीशन: इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, थायराइड डिसऑर्डर या डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष
शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए, आप रेगुलर, हल्की-फुल्की एरोबिक एक्सरसाइज करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें, इससे फंक्शनल कब्ज की समस्या को रोकने और राहत पाने में मदद मिल सकती है। फिजिकल एक्टिविटी करने से नेचुरल तरीके से पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या से राहत के लिए हाई फाइबर डाइट, खूब पानी पीने पिएं और बार-बार मल आने की समस्या को रोकने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
कब्ज किसकी कमी से होता है?
कब्ज की समस्या आमतौर पर फाइबर, पानी की कमी और नियमित एक्सरसाइज न करने के कारण हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स और हेल्दी मल त्यागने की आदत आंतों को साफ करने में मदद करती है।कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
कब्ज का सबसे बड़ा कारण फाइबर की कमी और कम पानी पीने के कारण हो सकता है, जो मल त्याग को मुश्किल बनाता है। इसके अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है।रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
रात में सोने से पहले त्रिफला चूर्ण, इसबगोल, गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से और फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है और पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मदद मिलती है।
Read Next
लगातार गलत पोस्चर में बैठने से क्यों बढ़ रहा है गर्दन में कूबड़? जानें डॉक्टर से मैनेज करने के तरीके
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 04, 2025 18:44 IST
Published By : Katyayani Tiwari