Doctor Verified

क्या पानी कम पीने के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों हो या सर्दी हर मौसम में व्यक्ति को डिहाईड्रेशन यानी पानी की कमी हो सकती हैं। ऐसे में आगे जानते  हैं कि क्या पानी की कमी के कारण आपको कब्ज की समस्या हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पानी कम पीने के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें


Does Dehydration Causes Constipation In Hindi: हमारे शरीर का अधिकतर हिस्सा तरल होता है। ऐसे में शरीर के अंगों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। गर्मियों के समय पसीने निकलने व अन्य वजह से पानी की कमी हो सकती है। जबकि, सर्दियों में ठंडे मौसम की वजह से लोगों को पानी की कम प्यास लगती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से आपको डिहाईड्रेशन हो सकता है। इस स्थिति में आपको थकान, कमजोरी और घबराहट हो सकती है। जबकि, कुछ लोगों को डिहाईड्रेशन की वजह से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी से आपकी पाचन क्रिया भी प्रभावित हो सकती है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर गौरव जैन से जानते हैं कि क्या पानी की कमी के कारण कब्ज की समस्या (Constipation) हो सकती है?

डिहाइड्रेशन और कब्ज के बीच संबंध - Connection between Dehydration And Constipation In Hindi

हमारे शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना है। पानी शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को संचालित करता है, जैसे भोजन को पचाना, पोषक तत्वों का अवशोशष और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो आंतों में मल का बनना और उसे शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

does-dehydration-causes-constipation-

डिहाइड्रेशन के कारण कब्ज क्यों होती है? - Does Dehydration Causes Constipation In Hindi

  • जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, तो आंतें मल से पानी को अवशोषित करने लगती हैं।
  • यह प्रक्रिया मल को कठोर और सूखा बना देती है।
  • सूखा और कठोर मल आसानी से बाहर नहीं निकलता, जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है। साथ ही, व्यक्ति को सुबह पेट साफ होने में परेशानी होती है।
  • कब्ज की समस्या होने पर व्यक्ति को मल त्याग करते समय दर्द होता है। पेट में भारीपन महसूस होता और व्यक्ति दो या तीन दिन में पेट साफ करने के लिए जाता है। कब्ज की वजह से व्यक्ति किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाता है।

डिहाइड्रेशन के कारण को समझें

  1. यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।
  2. गर्मी में अधिक पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  3. दस्त और उल्टी के कारण शरीर से अधिक मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं।
  4. अत्यधिक चाय, कॉफी, या शराब का सेवन भी डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।

डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय - Prevention Of Dehydration In Hindi

  • दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का प्रयास करें। गर्मी के दिनों में या शारीरिक गतिविधियों के दौरान और अधिक पानी पिएं।
  • तरबूज, खीरा, नारियल पानी, और संतरा जैसे फलों और सब्जियों का सेवन करें, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
  • फाइबर युक्त आहार मल को मुलायम बनाते हैं और गट हेल्थ को बेहतर करते हैं। इसके लिए आप साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, और बीजों को अपने आहार में शामिल करें।
  • इस दौरान कैफीन और शराब का सेवन बंद करें।
  • नियमित व्यायाम करने से आंतों की गति बेहतर होती है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें : खूब पानी पीने के बावजूद रहती है कब्ज? एक्सपर्ट के बताए इन 5 टिप्स से मिलेगी राहत

डिहाइड्रेशन कब्ज का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। यदि आप लंबे समय तक पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पीना, सही आहार लेना, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है।

Read Next

एक आंख खराब होना हो सकता है Anisometropia? जानें इसके कारण और लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version