बुजुर्गों में कब्ज की समस्या ज्यादा देखने को क्यों मिलती है? जानें 5 कारण

बुजुर्गों को अक्सर पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज का सामना करना पड़ता है। आगे जानते हैं इनके पीछे के कुछ मुख्य कारण   
  • SHARE
  • FOLLOW
बुजुर्गों में कब्ज की समस्या ज्यादा देखने को क्यों मिलती है? जानें 5 कारण

खानपान की गलत आदतों के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बाहर का जंक फूड और ज्यादा तैलीय चीजों को खाने से पाचन क्रिया बाधित होती है। जंक फूड को पाचने में ज्यादा समय लगता है। जिसकी वजह से आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में कब्ज को शामिल किया जाता है। दिसंबर में कब्ज जागरूकता माह (Constipation Awareness Month) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बुजुर्गों को कब्ज की समस्या क्यों होती हैं। आपने महसूस भी किया होगा कि उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों को कब्ज की समस्या होने लगती हैं। आगे जानते हैं इस समस्या के कुछ मुख्य कारणों के बारे में। 

बुजुर्गों में कब्ज की समस्या ज्यादा देखने को क्यों मिलती है? - Common Causes Of Constipation In Elderly In Hindi 

आहार संबंधी कारक

एक संतुलित आहार अच्छे पाचन स्वास्थ्य की आधारशिला है, और आहार संबंधी आदतों में बदलाव अक्सर बुजुर्गों में कब्ज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन न करना इसकी एक बड़ी वजह होता है। कई बुजर्ग पर्याप्त मात्रा में फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन नहीं कर पाते हैं, जिससे मल त्याग में परेशानी होती है और पाचन तंत्र भी धीमा हो जाता है। ऐसे में उन्हें फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। 

डिहाइड्रेशन 

आंतों के स्वस्थय के लिए हाइड्रेशन बेहद आवश्यक माना जाता है। हालांकि, अक्सर ये बात सामने आती है कि उम्र के साथ बुजुर्ग पानी पीना कम कर देते हैं। जिसकी वजह से उनको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी के कारण मल सूख जाता है, जिसकी वजह से उनको कब्ज की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए बुजुर्गों को दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए। 

शारीरिक गतिविधि का अभाव

शारीरिक गतिविधि आंतों के प्राकृतिक संचालन को बेहतर मल त्याग में मदद करती है। शारीरिक गतिविधि से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसलिए डॉक्टर भी बुजुर्गो को स्वस्थ रहने के लिए हल्के व्यायाम और योगा करने की सलाह देते हैं।

दवाओं का दुष्प्रभाव

समय के साथ व्यक्तियों को अक्सर कुछ न कुछ समस्या हो जाती है। इन स्वस्थ्य समस्या के इलाज के लिए बुजुर्ग अक्सर किसी न किसी रोग की दवा का सेवन करते हैं। इन दवाओं के दुष्प्रभावों के कारण भी कई बार बुजुर्गों को कब्ज आदि समस्या हो सकती है। अगर, इस तरह की समस्या लगातार हो रही है तो डॉक्टर से मिलकर दवाओं को बदलवा लें। 

हार्मोनल परिवर्तन

हार्मोनल उतार-चढ़ाव, विशेष रूप से महिलाओं में रजोनिवृत्त आंतों को प्रभावित कर सकती है। बाउल मूवमेंट में एस्ट्रोजन हार्मोन की भी भूमिका होती है, जब इसका स्तर कम होता है, तो ऐसे में बुजुर्ग महिलाओं को कब्ज आदि समस्या का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर इससे बचने के लिए आपको डाइट में बदलाव की सलाह दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों में हिप अर्थराइटिस होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

बुजुर्ग व्यक्तियों की पाचन संबंधी समस्याओं जैसे की कब्ज को दूर करने के लिए डॉक्टर उनकी डाइट में बदलाव कर सकते हैं। उन्हें इस दौरान फाइबर युक्त आहार खाने की सलाह देते हैं। अगर, आपके घर में किसी बुजुर्ग को लंबे समय से कब्ज आदि की समस्या बनी हुई है तो ऐसे में उन्हें डॉक्टर के पास ले जा सकते हैं।  

Read Next

चश्मा न पहनने पर कमजोर आंखों पर क्या असर पड़ सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer