Red Radish For Better Digestive Health: सर्दियों में कई लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं। इस दौरान हमारा वाटर इंटेक कम हो जाता है। साथ ही हमारा लाइफस्टाइल भी पूरी तरह बदल जाता है। हम वर्कआउट करना और चलना फिरना कम कर देते हैं। इस कारण खाना पचने में मुश्किल होती है और पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में हमें मौसम के मुताबिक फल और सब्जियां खाना चाहिए। सर्दियों में बाजार में लाल मूली भी देखने को मिलती है। यह सब्जी केवल सर्दियों के मौसम में आती है और इसके फायदे भी मौसम से जुड़े होते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं कम होती हैं। साथ ही, पाचन क्रिया भी तेज होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं पाचन तंत्र के लिए सर्दियों में लाल मूली खाना क्यों फायदेमंद है? इस बारे में हमें जानकारी दी वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल के न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स की डायटिशियन मिस निधि सहाई से। आइये इस लेख में आपको बताए लाल मूली के फायदे।
पाचन तंत्र के लिए लाल मूली क्यों फायदेमंद है? Benefits of Red Radish For Digestive Health
कब्ज से राहत मिलती है- Relief in Constipation
सर्दियों में कई लोगों को कब्ज की समस्या भी रहती है। लेकिन लाल मूली के सेवन से कब्ज से राहत मिलती है। इसमें डायटरी फाइबर मौजूद होता है, जो बॉवल मूवमेंट में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। फाइबर होने से गट हेल्थ भी बूस्ट होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
टॉक्सिन क्लीन होते हैं- Clean Toxins
लाल मूली के सेवन से पाचन तंत्र से टॉक्सिन बाहर आते हैं। रोज लाल मूली खाने से लिवर से टॉक्सिन निकलते हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे गट हेल्थ बूस्ट होती है और ब्लोटिंग की समस्या ठीक होती है।
इसे भी पढ़ें- लाल मूली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 11 फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके कुछ नुकसान और सावधानियां
पाचन क्रिया ठीक रहती है- Good For Digestion
लाल मूली में डाइजेस्टिव एंजाइम मौजूद होते हैं। ये एंजाइम पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करते हैं। लाल मूली बॉडी में कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करते हैं। इससे अपच की समस्या ठीक होती है और ब्लोटिंग नहीं होती है।
बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है- Produce Bile Juice
खाना पचने के लिए बाइल जूस जरूरी होता है। लाल मूली खाने से बाइल जूस प्रड्यूज होता है। यह फैट्स को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है और इससे पाचन तंत्र ठीक होता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में मूली खाने का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
गट हेल्थ बूस्ट होती है- Boost Gut Health
मूली में वाटर और फाइबर कंटेंट होता है। इससे पाचन तंत्र में गट माइक्रोबायोटा बना रहता है। लाल मूली के सेवन से गट में गुण बैक्टीरिया प्रड्यूज होते हैं। इससे एसिड रिफ्लेक्स और हार्टबर्न भी समस्या नहीं होती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं- Anti Inflammatory
लाल मूली में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वस्थ पाचन के लिए जरूरी हैं। यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे इर्रिटेशन कम होती है मदद गैस्ट्रिक और डाइजेस्टिव इशुज ठीक होते हैं।
आप सलाद में लाल मूली का सेवन के सकते हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।