Does Coconut Water Improve Digestion: नारियल पानी पीना आखिर किसे पसंद नहीं होता है? चिलचिलाती गर्मी में अगर एक गिलास नारियल पानी मिल जाए, तो इससे शरीर में भी ठंड़क बनी रहती है। गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे डिहाइड्रेशन, लो एनर्जी लेवल, लो बीपी में इसे पीना फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है इसलिए इसके सेवन से शरीर ठंड़ा रहता है। इतना ही नहीं, गर्मियों में पाचन संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में भी यह फायदेमंद होता है। गर्मियों में अगर आप एक गिलास नारियल पानी रोज पीते हैं, तो इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका सेवन करना क्यों फायदेमंद है? आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से जानते हैं नारियल पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को क्या फायदे मिलते हैं।
कब्ज से राहत मिलती है- Relieve In Constipation
गर्मियों में कई लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। ऐसे में नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होने के साथ हाइड्रेटिंग गुण भी मौजूद होते हैं। इससे बॉवेल मूवमेंट ठीक होता है और स्टूल सॉफ्ट होते हैं। अगर आप रोज एक गिलास नारियल पानी पीते हैं, तो आपको अपच या कब्ज की समस्या नहीं होगी।
डाइजेशन इंप्रूव होता है- Improve Digestion
नारियल पानी पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसमें बायोएक्टिव एंजाइम पाए जाते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट को ब्रेकडाउन करने में मदद करते हैं। इससे पाचन क्रिया ठीक से काम करती है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। अगर बॉडी हाइड्रेट रहती है, तो इससे ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में किस धातु की बोतल में पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
बॉडी हाइड्रेट रहती है- Hydrate the Body
बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए तरल-पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। ऐसे में नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। बॉडी हाइड्रेट होने से खाना ठीक से पचता है। इससे डाइजेशन ठीक रहता है और पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।
इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहते हैं- Electrolyte Balance
नारियल पानी पीने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट लेवल मेंटेन रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे कई नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं। इससे फ्लूड लेवल मेंटेन रहता है और डाइजेशन ठीक रहता है। इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होने से ओवरऑल डाइजेशन इंप्रूव होता है।
अपच से राहत मिलती है- Help In Indigestion
नारियल पानी के सेवन से अपच की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट ठीक से होता है। इससे ब्लोटिंग और एसिड रिफ्लक्स से भी राहत मिलती है। यह पेट में बनने वाले एसिड को कंट्रोल करता है, जिससे खाना ठीक से पचता है। नारियल पानी का बॉडी में एल्कलाइन इफेक्ट होता है। इससे पेट में एसिड बैलेंस होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए रोज पिएं नारियल पानी और अनार की स्मूदी, त्वचा को मिलेंगे कई फायदे
पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी कैसे पिएं?
आप नारियल पानी का सेवन दिन में कभी भी कर सकते हैं। इसे स्मूदी या कोल्ड कॉफी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खाली पेट भी इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे पिएं। आप दिन में दो गिलास नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
लेख में हमने जाना रोज नारियल पानी पीना पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।