सत्तू खाने से पाचन तंत्र को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सत्तू को डाइट में शामिल जरूर करें। जानें यह पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सत्तू खाने से पाचन तंत्र को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल


Sattu Benefits For Digestive System: गर्मियों में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इस कारण खाना भी देरी से पचता है। इस मौसम में लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं। बॉडी डिहाइड्रेट होने के कारण भी ऐसे में डाइजेशन खराब हो जाता है। इस वजह से ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छाछ, दही और नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में डाइजेशन इम्प्रूव करने के लिए सत्तू पीना भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए यह कैसे फायदेमंद है? आइये लेख में जानें डाइजेशन के लिए सत्तू के फायदे।

01 - 2025-04-17T092941.048

पाचन तंत्र के लिए सत्तू के फायदे- Sattu Benefits For Digestive System

कब्ज से राहत मिलती है

गर्मियों में कम पानी पीने के कारण कब्ज भी हो जाती है। ऐसे में सत्तू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें डाइट्री फाइबर मौजूद होता है जिससे डाइजेशन इम्प्रूव होता है। इसके सेवन से खाना ठीक से पचता है और कब्ज से राहत मिलती है।

खाना ठीक से पचता है

सत्तू का सेवन करने से खाना ठीक से पचता है। रोज सत्तू ड्रिंक पीने से बॉडी को हाइड्रेशन मिलती है। इसमें प्रोटीन और डाइट्री फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। जिन लोगों की पाचन क्रिया धीमी है उन्हें गर्मियों में सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में 

पेट को ठंड़क मिलती है

गर्मियों में पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से भी पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जाती है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसमें कूलिंग एजेंट होते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया ठीक रहती है

गर्मियों में पाचन क्रिया धीमी होने के कारण भी खाना धीमे पचता है। लेकिन अगर बॉडी हाइड्रेट रहती है और आप ठंडी चीजें खाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। ऐसे में सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर ठंड़ा रहता है। फाइबर होने के कारण इसके सेवन से पाचन क्रिया ठीक रहती है।

एसिडिटी और ब्लोटिंग नहीं होती

गर्मियों में लोगों को ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं ज्यादा रहती हैं। ऐसे में सत्तू का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सत्तू खाने से खाना ठीक से पचता है और पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है। इससे कब्ज से भी राहत मिलती है। इसलिए एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या मानसून में सत्तू का सेवन करना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान 

निष्कर्ष

गर्मियों में सत्तू का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें डाइट्री फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज और ब्लोटिंग से राहत देता है। इसके सेवन से एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। गर्मियों में सत्तू का शरबत या इसकी रोटी बनाकर सेवन किया जा सकता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई बीमारी है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही डेली डाइट में शामिल करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या गर्मियों में साबूदाना खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version