When Should We Not Eat Sabudana: व्रत के दौरान साबूदाने का सेवन ज्यादा किया जाता है। साबूदाने से खिचड़ी, पकौड़ी और टिक्की जैसे तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ये सफेद रंग के छोटे दाने होते हैं जिन्हें उबालने या पानी में भिगोकर रखने पर इनका आकार बदल जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ साबूदाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है। साथ ही, यह डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है साबूदाना खाना क्या गर्मियों में फायदेमंद है? क्या गर्मियों में साबूदाना खाने से सेहत को नुकसान होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर (BAMS CCH, CGO) डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
क्या गर्मियों में साबूदाने का सेवन करना चाहिए? Can We Eat Sabudana In Summer
एक्सपर्ट के मुताबिक, साबूदाने की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होते हैं। अगर इसे गर्मियों में ब्रेकफास्ट में शामिल किया जाए, तो यह दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं साबूदाना और शहद, शरीर को मिलेंगे ये 4 फायदे
गर्मियों में साबूदाना खाने से क्या फायदे मिलते हैं? Sabudana Benefits In Summer
- साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जिससे यह एनर्जी लेवल मेंटेन रखने में मदद करता है।
- साबूदाने में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
- यह ग्लूटन फ्री होता है, इसलिए जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी है, वो इसका सेवन कर सकते हैं। यह स्किन और हेयर हेल्थ इम्प्रूव करने में भी मदद करता है।
- साबूदाने के सेवन के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसलिए गर्मियों में वेट लॉस जर्नी में शामिल करने के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- इसे खाने के बाद काफी देर तक फूड क्रेविंग कंट्रोल रहती है। इससे ओवरऑल कैलोरी इंटेक कम होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप साबूदाना डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो ध्यान रखें कि इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। इसमें कैलोरी अधिक होती है। इसलिए ज्यादा खाने से यह वजन बढ़ने की वजह बन सकता है।
- इसे कम तेल-घी ही बनाएं। अगर आप ज्यादा तेल में इसे बनाते हैं, तो यह डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।
- साबूदाने का इस्तेमाल समर ड्रिंक्स, खिचड़ी या स्नैक्स तैयार करने के लिए किया जा सकता है। इस तरह इसे समर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Sabudana Side Effects for Babies: बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए ज्यादा साबूदाना, जान लें इसके 5 नुकसान
निष्कर्ष
गर्मियों में साबूदाने का सेवन करना फायदेमंद है. क्योंकि, इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। लेकिन इसका अधिक सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसे पचने में समय लगता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। साथ ही, यह वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है। अगर आपको कोई हेल्थ इशु है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।