Is It Good To Drink Hot Drinks In Summer: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए गर्म पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। खास तौर पर कब्ज की समस्या में यह ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गर्म पानी का तापमान मलत्याग होना आसान बना देता है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। रोज सुबह गर्म पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। क्योंकि, यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। लेकिन, क्या गर्मियों के मौसम में भी गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है? क्या, गर्मियों में रोज गर्म पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है? इसका जवाब जानने के लिए हरियाणा स्थित सिरसा जिले से आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
क्या गर्मियों में गर्म पानी पीना ठीक होता है? Can We Drink Hot Water In Summer
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में गर्म पानी पीना हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है। अगर आपके शरीर की पित्त प्रकृति है, तो ऐसे में गर्म पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है। लेकिन, अगर आपकी कफज या वात प्रकृति है, तो इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो अपने डॉक्टर से सलाह के बाद ही गर्म पानी पीना शुरू करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना ठीक है? जानें डॉक्टर से
गर्मियों में गर्म पानी पीना किन लोगों के लिए फायदेमंद होता है?
- एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में गर्म पानी पीना अवॉइड ही करना चाहिए। लेकिन कुछ स्थितियों में यह फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए रोज सुबह गर्म पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे मलत्याग करना आसान हो जाता है।
- जिन लोगों की कफज या वात प्रकृति है, उनके लिए रोज गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। ऐसे में, सुबह खाली पेट या दोपहर में खाने के बाद गर्म पानी पी सकते हैं।
- जिन लोगों को गले में खराश या बलगम की समस्या है, उनके लिए गर्म पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से गले की खराश और बलगम से राहत मिल सकती है।
गर्मियों में गर्म पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
- जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें गर्मियों में गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, गर्म तापमान में गर्म पानी पीने से बॉडी में हीट बढ़ सकती है। इस कारण पाचन या त्वचा संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
- जिन लोगों को बॉडी हीट बढ़ने की समस्या है या जिन्हें पसीना ज्यादा आता है, उन्हें भी गर्म पानी अवॉइड करना चाहिए। अगर इस समस्या में गर्म पानी पिया जाए, तो इससे परेशानी बढ़ सकती है।
- जो लोग धूप में ज्यादा जाते हैं या गर्म तापमान में रहते हैं, उन्हें गर्म पानी अवॉइड करना चाहिए।
- अगर आप तुरंत एक्सरसाइज करके आए हैं, तो ऐसे में गर्म पानी अवॉइड करें। ऐसा इसलिए क्योंकि, वर्कआउट के बाद शरीर का तापमान ज्यादा होता है। ऐसे में, गर्म पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए वर्कआउट के बाद बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए सादा पानी पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या रोज गर्म पानी से मुंह धोने या नहाने से स्किन पर बुढ़ापे के लक्षण जल्दी आने लगते हैं? जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में गर्म पानी पी सकते हैं। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। लेकिन, जिन लोगों की पित्त प्रकृति है उन्हें गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, पित्त प्रकृति वालों को गर्म पानी पीने से समस्याएं हो सकती है। अगर किसी की कफज या वात प्रकृति है, उन्हें गर्मी में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
FAQ
क्या गर्मी में भी गर्म पानी पीना चाहिए?
गर्मी के मौसम में गर्म पानी पी सकते हैं। इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। ऐसा करने से बॉडी से टॉक्सिन निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।गर्म पानी कब नहीं पीना चाहिए?
अगर आप वर्कआउट करके आए हैं, तो तुरंत गर्म पानी न पिएं। क्योंकि, वर्कआउट के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से बॉडी हीट बढ़ सकती है। वातावरण में तापमान बढ़ने और सोने से पहले भी गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।गर्म पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारी दूर होती है?
रोज गर्म पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। इससे सर्दी-खांसी और बलगम की समस्या ठीक होती है। बढ़ने वजन और जोडों के दर्द की समस्या में भी गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।बासी मुंह पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
बासी मुंह पानी पीने से पाचन संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। इससे बॉडी से टॉक्सिन निकल जाते हैं और शरीर की सफाई ठीक से होती है। इससे कब्ज और अपच भी ठीक होता है।