Doctor Verified

क्या अंडा खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है? जानें डाइटिशियन से

Does Eating Eggs Increases Body Heat: गर्मी के मौसम में अंडे का पाचन देरी से होता है, इसकी वजह से पेट की गर्मी बढ़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अंडा खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है? जानें डाइटिशियन से


Does Eating Eggs Increases Body Heat: अंडे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा शरीर को पर्याप्त पोषण देने का काम करती है। अंडे में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, इसके अलावा मिनरल्स और हेल्दी फैट भी अंडे में पर्याप्त मात्रा में होते हैं। अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है और यही कारण है कि अंडे के पीले भाग का कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसा माना जाता है की अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में अंडा खाने से आबचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या वाकई अंडा खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है और इसका ज्यादा सेवन करने के नुकसान।

क्या अंडा खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है?- Does Eating Eggs Increases Body Heat in Hindi

अंडे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी12, ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई पोशाक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में ज्यादा अंडे खाने से नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। लेकिन ऐसा नहीं है की अंडे खाते ही आपका शरीर गर्म हो जाता है। गर्मी के मौसम में अंडे का पाचन देरी से होता है, इसकी वजह से पेट की गर्मी बढ़ सकती है।

Does Eating Eggs Increases Body Heat

इसे भी पढ़ें: मसल्स गेन के लिए रोजाना इस तरह से करें अंडे का सेवन, जल्दी बनेगी बॉडी

अंडे विभिन्न पोषक तत्वों का स्रोत होते हैं, जिसमें प्रमुखतः प्रोटीन, विटामिन D, विटामिन B12, और ऑमेगा-3 फैटी एसिड्स शामिल हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अंडों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों की निर्माण में मदद करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

एक दिन में कितने अंडे खाएं?- How Much Eggs You Can Eat Daily?

का सेवन मांसपेशियों के विकास से लेकर शरीर को बीमारियों से बचाने में भी फायदेमंद होता है। आमतौर पर एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना 2 से 3 अंडे का सेवन करना चाहिए। ऐसे लोग जो जिम में वर्कआउट करते हैं या एथलीट हैं, उन्हें प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे लोग दिन में 4 से 5 अंडे खा सकते हैं। नियमित रूप से अंडे का सेवन करने वाले लोगों को अंडे का सफेद भाग ही खाना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जिन्हें हार्ट या कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या है, उन्हें एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस में अंडा खा सकते हैं या नहीं? जानें डाइटिशियन से

अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही अंडे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।  हार्ट के मरीजों को भी बहुत ज्यादा अंडे का सेवन करने से मना किया जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या से ग्रसित लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

फील्ड जॉब वाले लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अपने साथ रखें ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version