Doctor Verified

मसल्स गेन के लिए रोजाना इस तरह से करें अंडे का सेवन, जल्दी बनेगी बॉडी

How To Eat Eggs for Muscle Gain: मसल गेन करने के लिए अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, जानें कैसे करें अंडे का सेवन?
  • SHARE
  • FOLLOW
मसल्स गेन के लिए रोजाना इस तरह से करें अंडे का सेवन, जल्दी बनेगी बॉडी


How To Eat Eggs for Muscle Gain: अंडे में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा हे इसे सुपरफूड बनाती है। अंडे में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है। यही कारण है कि शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए लगो अंडे का खूब सेवन करते हैं। लोगों को लगता है कि अंडे में सिर्फ प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन बी12, थियामिन, सेलेनियम और राइबोफ्लेविन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वजन कम करने से लेकर बॉडी बिल्डिंग या मसल्स बिल्डिंग के लिए भी अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मांसपेशियों को बढ़ाने या बॉडी बिल्डिंग करने के लिए अंडे का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन और जरूरी 9 अमीनो एसिड मसल्स बिल्डिंग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मसल बिल्डिंग के लिए अंडा कैसे खाना चाहिए?

मसल्स गेन के लिए अंडा कैसे खाएं?- How To Eat Eggs for Muscle Gain in Hindi

किसी भी फूड्स का सेवन शरीर के लिए तभी फायदेमंद होता है, जब उनका सेवन सही समय पर और सही तरीके से किया जाए। अंडे का सेवन मसल बिल्डिंग के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सही समय पर इसका सेवन न करने से आपको फायदे की जगह नुकसान का खतरा रहता है। अंडा खाने से वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है और मांसपेशियों में मौजूद फैट को कम करने में भी फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "अंडा खाने से शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और मसल डेंसिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में अंडे का सेवन करने से जल्दी मसल बिल्डिंग करने में मदद मिलती है।"

How To Eat Eggs for Muscle Gain

इसे भी पढ़ें: अंडे की सफेदी या पूरा अंडा? मसल बिल्डिंग के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

मसल बिल्डिंग के लिए प्रोटीन का सेवन सबसे ज्यादा करना चाहिये। अंडे में प्रोटीन के अलावा फैट और कैलोरी भी होती है, लेकिन अगर आप अंडे की सफेदी (सफेद हिस्से) का सेवन करते हैं, तो प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिलती है। मसल बिल्डिंग करने के लिए रोजाना सुबह के समय और शाम में उबले अंडे का सफेद भाग खाना फायदेमंद होता है। मसल बिल्डिंग करने वाले लोगों को डाइट में कम से कम मात्रा में फैट और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

ज्यादा अंडा खाना नुकसानदायक

कुछ जल्दी मसल बनाने के चक्कर में ज्यादा अंडे का सेवन करना शुरू कर देते हैं। शारीरिक जरूरत के हिसाब से हर व्यक्ति के लिए रोजाना अंडे की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। लेकिन एक दिन में एक साथ बहुत ज्यादा अंडे खाने से आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्या, बेचैनी, उल्टी और मतली जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अंडे खाने से पहले आपको अपने ट्रेनर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस तरह खाएं चिया सीड्स, मिलेगा फायदा

Disclaimer